
उत्तराखंड: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मथुरा दत्त जोशी समेत तीन बड़े नेता बीजेपी में शामिल
AajTak
उत्तराखंड में होने वाले शहरी निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन नेताओं का बीजेपी में स्वागत किया है.
उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से पहले पाला बदल लिया है और बीजेपी का दामन थाम लिया है.
दरअसल, उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 23 जनवरी को होना है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि जोशी कांग्रेस से नाराज चल रहे थे. पार्टी आलाकमान ने उनकी पत्नी को पिथौरागढ़ में मेयर पद के लिए टिकट नहीं दिया था.
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं का किया स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को पार्टी के राज्य कार्यालय में नेताओं का बीजेपी में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक और दो बार के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगत सिंह खाती हैं.
'कांग्रेस में योग्य लोगों की कीमत नहीं'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










