
उत्तराखंड: गैंगवार में बदला खानपुर का झगड़ा... पूर्व MLA ने बरसाईं गोलियां, तो गुस्से में पिस्टल लेकर दौड़े विधायक
AajTak
रविवार को खानपुर के मौजूदा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर तीन गाड़ियां पहुंचीं जिसमें पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थक सवार थे. सभी के हाथ में हथियार था. गाड़ी से उतरते ही सभी ने उमेश कुमार की ऑफिस पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद गुस्साए खानपुर विधायक उमेश कुमार हाथ में पिस्टल लेकर दौड़ पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से रोका.
उत्तराखंड का हरिद्वार रविवार को ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा. खानपुर विधानसभा में विधायक और पूर्व विधायक के बीच कई दिनों से चल रहा झगड़ा सोशल मीडिया से सड़क पर आ गया और गैंगवार में बदल गया. पूर्व विधायक भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ वर्तमान MLA उमेश कुमार के ऑफिस पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है.
रविवार को खानपुर के मौजूदा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर तीन गाड़ियां पहुंचीं जिसमें पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थक सवार थे. सभी के हाथ में हथियार था. गाड़ी से उतरते ही सभी ने उमेश कुमार की ऑफिस पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग की. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मौजूदा विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच तीखी बयानबाजी चल रही थी, जो इस हिंसक झड़प का कारण बन गई. फायरिंग की सूचना मिलने के बाद गुस्साए खानपुर विधायक उमेश कुमार हाथ में पिस्टल लेकर दौड़ पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से रोका.
चैंपियन की पत्नी ने भी दर्ज कराई एफआईआर
घटना के बाद विधायक उमेश कुमार के समर्थक भी बड़ी संख्या में वहां पहुंचे. इस मामले में देहरादून पुलिस ने नेहरू कॉलोनी थाने से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार कर हरिद्वार पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिद्वार पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा है. पुलिस वैन में जाते वक्त चैंपियन ने कहा, 'मेरे साथ अन्याय हो रहा है.' चैंपियन की पत्नी ने कहा कि शुरुआत विधायक उमेश कुमार ने की थी. पुलिस ने हमारी मदद नहीं की है.
चैंपियन की पत्नी देवयानी ने भी विधायक उमेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. देवयानी का आरोप है कि उमेश कुमार ने हमारे घर में घुसकर पति प्रणव चैंपियन और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और बच्चों को हथियार दिखाकर डराया. कोतवाली रुड़की में यह एफआईआर दर्ज हुई है.
'सोशल मीडिया पोस्ट में लिखे अभद्र शब्द'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










