
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग बेकाबू, तेज हवा ने बढ़ाई मुश्किल
AajTak
उत्तराखंड के जंगल पिछले कई दिनों से धू-धूकर जल रहे हैं. जंगल में लगी आग इतनी भीषण है जिसे बुझाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है. आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं.
उत्तराखंड के जंगल पिछले कई दिनों से धू-धूकर जल रहे हैं. जंगल में लगी आग इतनी भीषण है जिसे बुझाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है. आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं. कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों को मिलाकर लगभग 40 से ज्यादा जगहों पर आग लगी हुई है. आग की विभीषिका कुमाऊं क्षेत्र में ज्यादा तीव्र है. नैनीताल जिले के कई इलाकों में आग की लपटें जंगल को जला रही हैं. आजतक की टीम नैनीताल जिले के कई इलाकों तक पहुंची, जहां जंगल में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं. उत्तराखंड में जो जिले सबसे ज्यादा आगजनी से प्रभावित हैं, उनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर जिले शामिल हैं. हवा की रफ्तार बनी बाधक भीमताल इलाके के पास पहाड़ियों में दावानल चारों ओर फैल रहा है और हवा की रफ्तार आग को बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है. आज तक संवाददाता ने भीमताल इलाके की पहाड़ियों का जायजा लिया, जहां आग बेकाबू हो रही है. माना जा रहा है कि बीते साल कम बरसात के चलते इस बार आग की घटनाएं अप्रैल महीने से ही शुरू हो गईं, क्योंकि जमीन पर गिरी पत्तियों में नमी नहीं थी, जिससे वह जल्दी ही आग पकड़ने लगी हैं.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








