
उत्तराखंड के चकराता में बड़ा सड़क हादसा: खाई में गिरी वैन, 11 लोगों की मौत
AajTak
उत्तराखंड के देहरादून के चकराता में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, चार लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है.
उत्तराखंड के देहरादून के चकराता में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां बायला से विकासनगर जा रही यूटिलिटी वैन खाई में गिर गई. इस हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, चार लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है. चकराता के बुल्हाड़ बायला रोड पर ये हादसा हुआ. यहां अनियंत्रित होकर एक यूटिलिटी वैन खाई में गिर गई. हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 4 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. वैन में सवार सभी यात्री एक ही गांव के बताए जा रहे हैं. एसडीएम चकराता, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी रवाना हो गई है. बताया जा रहा है कि दुर्घटनास्थल अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में होने की वजह से रेस्क्यू टीमों को पहुंचने में समय लग रहा है. हालांकि, वहां मौजूद ग्रामीण रेस्क्यू में जुटे हैं. चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










