
उत्तराखंड: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, गरूड़चट्टी में हुआ हादसा, पायलट समेत 6 लोगों की मौत
AajTak
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश
उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ. खराब मौसम को हेलिकॉप्टर क्रैश की एक वजह माना जा रहा है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है.
ये हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का था. हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी. हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे. केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये क्रैश हो गया है. जमीन पर गिरने के साथ ही हेलिकॉप्टर आग की चपेट में आ गया. हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई.
खराब मौसम हो सकता है हादसे की वजह केदारनाथ से एक चश्मदीद ने बताया कि यहां बारिश बहुत तेज हो रही थी. मौसम सिर्फ 15 मिनट में अचानक से खराब हो गया. इसके बाद हमारी उड़ान भी रोक दी गई. हमसे कहा गया है कि एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. अभी उड़ान रोक दी गई है. उन्होंने बताया कि इस हेलिकॉप्टर में भी यात्री ही सवार थे.
#WATCH | Uttarakhand: A helicopter carrying Kedarnath pilgrims from Phata crashes, casualties feared; administration team left for the spot for relief and rescue work. Further details awaited pic.twitter.com/sDf4x1udlJ

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










