
उत्तराखंड का रहस्यमयी घर, जहां हर रोज लग रही आग, कमिश्नर दीपक रावत भेजेंगे फॉरेंसिक टीम
AajTak
उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक घर में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. परिवार का कहना है कि 8 नवंबर को ग्रहण और भूकंप के बाद घर में सबसे पहले बिजली के बोर्ड में आग लगी. इसके बाद से ये सिलसिला थम नहीं रहा है. जब इस बारे में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को पता चला तो वह खुद उस रहस्यमयी घर का निरीक्षण करने पहुंचे.
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत हल्द्वानी के उस रहस्यमयी घर में पहुंचे जहां एक परिवार पिछले 1 महीने से दहशत के साए में जी रहा है. दरअसल, इस घर में एक के बाद एक विचित्र घटनाएं घट रही हैं. यहां तल्ला गोरखपुर निवासी उमेश पांडे का मकान इन दिनों रहस्यमयी आग के चलते पहेली बना हुआ है. घर में कभी भी आग लग जाती है. बिजली के कनेक्शन काटने के बावजूद यहां बार-बार बिजली आ जाती है. फिर बाद में वह आग में तब्दील हो जाती है.
ऐसे में परिवार पूरी रात सो नहीं पा रहा है. विद्युत विभाग और जिला प्रशासन रहस्यमयी तरीके से लगने वाली इस आग की जांच में जुटा हुआ है. परिवार का कहना है कि 8 नवंबर को ग्रहण और भूकंप के बाद उनके बिजली के बोर्ड में अचानक आग लग गई थी. आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने विद्युत विभाग को बुलाकर घर का कनेक्शन कटवा दिया. लेकिन कनेक्शन कटने के बाद भी घर में लगे जगह-जगह लगे प्लास्टिक के बिजली के बोर्ड और तार फिर से अचानक जलने लगे.
20 दिनों में आग की 20 घटनाएं परिवार के सदस्यों का कहना है कि पिछले 20 दिनों में घर में जगह जगह आग लग रही है. लोहे की अलमारी और बेड के अंदर रखे कपड़ों के अलावा बेड पर रखे गद्दों तक में आग लग चुकी है. पिछले 20 दिनों से आग लगने की करीब 20 घटनाएं हो चुकी हैं. बीते बुधवार को घर के बाहर रखे कूलर में भी अचानक आग लग गई थी.
पूरी रात घर की चौकीदारी करता है परिवार लगातार रुक-रुक कर घर में लग रही आग के बाद पूरा परिवार दहशत में है. उन्होंने घर का पूरा सामान खाली करके बाहर रख दिया है. परिवार के सभी सदस्य पूरी रात जागकर घर की चौकीदारी करते हैं. परिवार का कहना है कि कभी भी अचानक धुआं और जलने की बदबू आ जाती है. जिसके बाद परिवार के सदस्य दौड़कर आग को बुझाते हैं.
निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर दीपक रावत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को जब इस बारे में पता चला तो वह खुद घर का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिवार से बात की. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को उनके द्वारा निर्देशित किया गया है कि घर में आग लगने के कारणों को तलाशा जाए. यदि फिर भी कारणों का पता नहीं चल पाया तो इसका कुछ और उपाय निकाला जाएगा.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








