
उत्तरखंड: 12 साल की बेटी की दो बार करा दी शादी, मां और दूल्हा दोनों गिरफ्तार
AajTak
पिथौरागढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी की शादी 36 साल के युवक से करा दी. बच्ची तीन माह की गर्भवती बताई जा रही है. पुलिस ने लड़की की मां को गिरफ्तार कर लिया.
उत्तरखंड के पिथौरागढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी की शादी 36 साल के युवक से करा दी. नाबालिग तीन माह की गर्भवती है और यह उसकी दूसरी शादी थी. पहली शादी घरेलू हिंसा के कारण टूट गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने लड़की की मां के खिलाफ मानव तस्करी और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. कुछ दिनों पूर्व लड़की के पहले पति को बाल विवाह निरोधक कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था. यह घटना पिथौरागढ़ के धारचूला इलाके की है. बच्ची के गर्भवती होने की बात सामने आने पर मामला पिथौरागढ़ महिला हेल्पलाइन को ट्रांसफर किया गया.
जानकारी के मुताबिक, बच्ची की मां और सौतेले पिता ने जून 2021 में 12 साल की उम्र में उसकी पहली शादी धारचूला में कराई थी. पति की मारपीट से तंग आकर वो कुछ समय बाद ही मायके लौट आई थी. फिर परिजनों ने दिसंबर 2021 में लड़की की दूसरी शादी तीन गुना अधिक उम्र वाले बेरीनाग के रहने वाले 36 साल के शख्स से करा दी.
तब से लड़की बेरीनाग में ही अपने पति के पास रह रही है. इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पारिवारिक विवाद के चलते लड़की के दूसरी पति के रिश्ते में लगने वाले ताऊ से की. वहां से यह मामला बाल विकास विभाग तक पहुंचा.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर थानाध्यक्ष बेरीनाग हेम तिवारी, हाईवे पेट्रोल यूनिट प्रभारी रविन्द्र पांगती व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ लड़के के घर पहुंचे और दोनों परिवारों की काउंसिलिंग की गई. साथ ही उन्हें बाल विवाह से संबंधित कानून की जानकारी भी दी गई. जिसके बाद दोनों परिवारों ने अपनी गलती मानी.
ये भी पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










