
उत्तरकाशी से नेपाल तक ढाई घंटे के अंदर भूकंप के 4 झटके... किसी बड़े खतरे की आहट तो नहीं?
AajTak
उत्तराखंड के उत्तरकाशी से लेकर नेपाल के बागलुंग जिले तक, 27-28 दिसंबर को आधी रात के बाद चार बार धरती कांपी. करीब सवा दो घंटे के भीतर भूकंप के चार झटके महसूस किए गए जिसमें तीन झटके नेपाल के बांगलुंग और एक उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किया गया.
उत्तराखंड से लेकर नेपाल तक 27-28 जनवरी की रात भूकंप की रात साबित हुई. ढाई घंटे के भीतर उत्तराखंड के उत्तरकाशी से नेपाल तक एक के बाद एक भूकंप के चार झटके महसूस किए गए. देर रात भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. एक के बाद एक आए इन झटकों को स्थानीय लोग किसी बड़े खतरे की आहट मान रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक भूकंप का पहला झटका नेपाल के बागलुंग जिले में महसूस किया गया. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक नेपाल के नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (एनईएमआरसी) ने जानकारी दी है कि बागलुंग जिले में एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. भूकंप का पहला झटका नेपाली समय के मुताबिक देर रात 1.23 बजे महसूस किया गया.
बताया जाता है कि बागलुंग में महसूस किए गए भूकंप के पहले झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई. इसका केंद्र अधिकारी चौर के आसपास था. वहीं, बागलुंग जिले में ही स्थानीय समय के मुताबिक करीब 2.07 बजे खुंगा के आसपास भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई.
नेपाल के बागलुंग जिले के अधिकारी चौर इलाके में ही पहले झटके के करीब दो घंटे बाद भूकंप का एक और झटका महसूस किया गया. नेपाल के समय के मुताबिक करीब 3 बजकर 28 मिनट पर महसूस किए गए बागलुंग जिले के इस तीसरे भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में देर रात करीब 2 बजकर 19 मिनट पर जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे, धरती हिलने लगी. उत्तरकाशी में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई. भूकंप की इन घटनाओं में जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








