
उत्तरकाशी में 41 जिंदगियां बचाने के लिए 6 एक्शन प्लान तैयार, पहले दिन 20 मीटर तक हुई वर्टिकल ड्रिलिंग, जानें- कब पूरी होगी खुदाई
AajTak
रेस्क्यू टीम ने रविवार को सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू की, पहले दिन लगभग 20 मीटर तक खुदाई की गई है. रेस्क्यू रूट बनाने के लिए 700 मिमी चौड़े पाइप डाले जा रहे हैं. थोड़ी दूरी पर एक पतली 200-मिमी पाइप को अंदर धकेला जा रहा है. यह 70-मीटर तक पहुंच गया है.
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. इसी क्रम में रविवार को वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू हो गई है. हॉरिजेंटल ड्रिलिंग के दौरान ऑगर मशीन का एक हिस्सा टूट गया था, जिसकी मरम्मत का काम चल रहा है. वहीं मैन्युअल खुदाई शुरू करने पर भी काम चल रहा है.
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा कि रेस्क्यू के लिए 6 योजनाओं पर काम चल रहा है. उन्होंने सबसे अच्छे विकल्प के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि 6 योजनाओं को अपनाया जा रहा है. रेस्क्यू को रोका नहीं गया है और मरम्मत कार्य अभी भी जारी है.
रेस्क्यू टीम ने रविवार को सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू की, पहले दिन लगभग 20 मीटर तक खुदाई की गई है. राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के प्रबंध निदेशक महमूद अहमद ने कहा कि अगर कोई बाधा नहीं आई तो वर्टिकल ड्रिलिंग गुरुवार तक खत्म हो जाएगी. जैसे-जैसे ड्रिलिंग आगे बढ़ रही है, रेस्क्यू रूट बनाने के लिए 700 मिमी चौड़े पाइप डाले जा रहे हैं. थोड़ी दूरी पर एक पतली 200-मिमी पाइप को अंदर धकेला जा रहा है. यह 70-मीटर तक पहुंच गया है.
इन 6 विकल्पों पर हो रहा काम
वर्टिकल ड्रिलिंग
सैयद अता हसनैन ने बताया कि रविवार से शुरू हुई वर्टिकल ड्रिलिंग दूसरा सबसे अच्छा विकल्प है. उन्होंने कहा कि 86 मीटर की वर्टिकल ड्रिलिंग के बाद सुरंग की परत को तोड़ना होगा, ताकि फंसे हुए श्रमिकों को बाहर निकाला जा सके.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








