
उत्तरकाशी में नए प्लान के नए जोखिम... पढ़ें- मलबा गिरने के खतरे और बारिश की आशंका पर क्या बोले एक्सपर्ट
AajTak
एक्सपर्ट्स ने बताया कि हम हॉरिजेंडल और वर्टिकल ड्रिलिंग एक साथ करने पर विचार कर रहे हैं. हम इस बात की निगरानी करेंगे कि क्या वर्टिकल ड्रिलिंग के कारण अधिक मलबा गिर रहा है. उसी आधार पर फैसला लिया जाएगा. वहीं, IMD ने अगले 3 दिन तक बारिश की संभावना जताई है.
उत्तरकाशी के सिलक्यारा में 41 जिंदगियां 12 नवंबर से फंसी हुई हैं. उन्होंने निकालने की जद्दोजहद जारी है. हर रोज अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. वहीं, सुरंग के अंदर मलबे में फंसे बरमा मशीन के कुछ हिस्सों को काटने और निकालने के लिए आज हैदराबाद से एक प्लाज्मा कटर भेजा गया है. अधिकारियों के लिए फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए मशीन को पूरी तरह से हटाना जरूरी है. इसमें रेस्क्यू का रूट बनाने के लिए पाइपों को मैन्युअल रूप से धकेलना भी शामिल है. वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए एक ड्रिल मशीन का एक हिस्सा भी सुरंग के ऊपर पहाड़ी पर भेजा गया है. भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स का एक इंजीनियर ग्रुप, समूह, मद्रास सैपर्स की एक यूनिट भी रेस्क्यू के लिए साइट पर पहुंची.
एक्सपर्ट्स ने बताया कि हम हॉरिजेंडल और वर्टिकल ड्रिलिंग एक साथ करने पर विचार कर रहे हैं. हम इस बात की निगरानी करेंगे कि क्या वर्टिकल ड्रिलिंग के कारण अधिक मलबा गिर रहा है. उसी आधार पर फैसला लिया जाएगा. सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए दवाइयां और पट्टियां भेज दी गई हैं.
सिलक्यारा में तीन दिन बारिश के आसार
उधर, उत्तरकाशी में मौसम में बदलाव के कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि IMD ने अगले 3 दिन तक बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 26 से 28 नवंबर के बीच बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है.
ऑगर मशीन का 15 मीटर पार्ट सुरंग से निकाला
राज्य के नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने बताया कि ऑगर मशीन हिस्सा सुरंग में टूटकर मलबे में फंस गया था. जिसका 15 मीटर पार्ट निकल पाया है. अब 13.09 मीटर हिस्सा बचा है, जिसे निकाला जाना है. अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑगर मशीन के इस हिस्से को कल सुबह तक निकाला जा सकेगा. इसके बाद मैनुअल तरीके से मलबा निकाला जाएगा. फिर पाइप को आगे की ओर धकेला जाएगा.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








