
उत्तरकाशी टनल से बचाए गए 15 मजदूरों को एक करोड़ की योजनाएं, CM बोले- खुद करूंगा मॉनिटरिंग
AajTak
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी 15 श्रमिकों को 1 करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक राशि की विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया. श्रमिकों को अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुशेड योजना, ग्राम गाड़ी योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास में उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए राज्य के 15 श्रमिकों और उनके परिजनों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के श्रमिकों और उनके परिजनों को ऋषिकेश एम्स से एयरलिफ्ट कराकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची लाया गया.
रांची आने वाले श्रमिकों में विश्वजीत कुमार वर्मा (गिरिडीह), सुबोध कुमार वर्मा (गिरिडीह), अनिल बेदिया (रांची), राजेंद्र वेदिया (रांची), सुकराम बेदिया (रांची), टिंकू सरदार (पूर्वी सिंहभूम), गुणधार नायक (पूर्वी सिंहभूम), रंजीत लोहार (पूर्वी सिंहभूम), रविंद्र नायक (पूर्वी सिंहभूम), समीर नायक (पूर्वी सिंहभूम), भुक्तु मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम), महादेव नायक (पश्चिमी सिंहभूम), चमरा उरांव (खूंटी), विजय होरो (खूंटी), गणपति होरो (खूंटी) शामिल हैं.
सीएम ने श्रमिकों के साहस, धैर्य और बहादुरी की भी सराहना
मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों से कहा कि राज्य सरकार उनके साथ है. हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ने श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार जल्द ही देश के लगभग एक दर्जन राज्यों से एक इकरारनामा करने हेतु उन्हें प्रस्ताव भेजेगी. इस इकरारनामा के तहत प्रवासी मजदूरों को झरखांड सरकार हरसंभव मदद कर सकेगी.
मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन ने कहा, 'जब आप श्रमिक भाइयों के टनल हादसे में फंसने की सूचना मिली तब आपके परिजनों के साथ-साथ पूरे राज्य वासियों के लिए वह काफी चिंतित करने वाला और डरावना समय रहा. हम सभी आपके सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे थे. राज्य सरकार ने आपके सकुशल घर वापसी के लिए अधिकारियों की टीम उत्तराखंड भेजी थी.' उन्होंने श्रमिकों के साहस, धैर्य और बहादुरी की भी सराहना की.
श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










