
उडुपी में रोड शो, कृष्ण मठ में दर्शन और लक्ष्मण गीता पारायण में लेंगे हिस्सा... PM मोदी का कर्नाटक दौरा फाइनल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को कर्नाटक के उडुपी में रोड शो करने वाले हैं. इसे लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष कुट्यारू नवीन शेट्टी ने जानकारी दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के उडुपी में 28 नवंबर को रोड शो करने वाले हैं. वे वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिकरत करेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले उडुपी में एक रोड शो करेंगे. उसके बाद वे कृष्ण मठ में दर्शन करेंगे और लक्ष्मण गीता पारायण में हिस्सा लेंगे. आखिरी में PM मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे..
कर्नाटक के उडुपी में भाजपा के जिलाध्यक्ष कुट्यारू नवीन शेट्टी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को उडुपी में एक रोड शो करेंगे. इस रोड शो की शुरुआत सुबह करीब 11.40 बजे बन्नंजे के नारायणगुरु सर्कल से होगी और कलसंका जंक्शन तक जाकर समापन होगा.
कई कार्यक्रम होंगे आयोजित
भाजपा नेता के मुताबिक, यक्षगान, बाघ नृत्य मंडली और कृष्ण-थीम वाले कलाकारों समेत तटीय कर्नाटक की परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे मार्ग पर आयोजित किए जाएंगे.
पीएम का होगा भव्य स्वागत
पीएम का ये रोड शो बेहद भव्य होने वाला है. सड़क के एक तरफ बैरिकेड्स लगाए जाएंगे. पार्टी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए 30 हजार से अधिक लोग सड़क के किनारे खड़े रहने वाले हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










