
उड़ान से 3 घंटे पहले पहुंच जाएं एयरपोर्ट... एडवाइजरी जारी कर Air India ने यात्रियों को दी सलाह
AajTak
भारत-पाकिस्तान के बीच हवाई हमले शुरू हो गए हैं, दोनों तरफ से मिसाइल अटैक हो रहे हैं. इससे उड़ानों पर असर पड़ सकता है. एयर इंडिया ने यात्रियों को समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है और कहा है कि प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद कर दी जाएगी.
भारत-पाकिस्तान के बीच हवाई हमले शुरू हो गए हैं. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किए जा रहे हैं. उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. एयर इंडिया ने इस बीच एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सचेत किया है कि अगर उनकी उड़ानें शेड्यूल हैं तो वे समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएं. एयरलाइन ने कहा है कि उड़ानों के प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद कर दिया जाएगा.
एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, "नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के आदेश के मद्देनजर, पूरे भारत में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने एयरपोर्ट्स पर निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले पहुंचें, ताकि सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित हो सके. प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद कर दिया जाएगा."
यह भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद हाई अलर्ट, सुरक्षा कारणों से Air India की फ्लाइट से यात्री को उतारा गया
अकासा एयर ने भी जारी की एडवाइजरी
एयर इंडिया की ही तरह अकासा एयर ने भी एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है, "भारत भर के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें, ताकि एक सहज चेक-इन और बोर्डिंग अनुभव सुनिश्चित हो सके."
यह भी पढ़ें: Air India को तगड़ा झटका... पाकिस्तानी एयरबेस बंद होने से होगा 5000 करोड़ का नुकसान! सरकार से मांगी मदद

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









