
उज्जैन रेप कांड के आरोपी के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बना मकान गिराया, VIDEO
AajTak
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हुए रेप कांड के मामले में आज मुख्य आरोपी भरत सोनी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला. आरोपी ने उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था.
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की बच्ची से हुए रेप कांड के मामले में आज मुख्य आरोपी भरत सोनी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला. आरोपी ने उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, इसमें वह अपने माता-पिता, भाई और भाभी के साथ कई सालों से रह रहा था. इतना ही नहीं, अवैध मकान में आरोपी ने मंदिर भी बना रखा था. जानकारी के मुताबिक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के घर को गिराया गया. आज नगर निगम की टीम आरोपी के घर पर पहुंची. टीम ने अवैध निर्माण को गिराकर अवैध कब्जे को खाली कराया गया. आरोपी भरत सोनी सरकारी जमीन पर मकान बनाकर सालों से यहां रह रहा था. वहीं आरोपी भरत पुलिस की गिरफ्त में है.
बता दें कि सतना से शिप्रा एक्सप्रेस में सवार होकर स्कूल में पढ़ने वाली मानसिक रूप से कमजोर बच्ची उज्जैन लिए आ गई थी. 25 सितंबर को बच्ची रेलवे स्टेशन पर उतरी. ड्राइवर भरत सोनी ने बच्ची को अकेला देख अपने ऑटो में बिठा लिया. इसके बाद जीवनखेड़ी इलाके में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म किया.
आऱोपी का पिता- ऐसे आदमी को जीने का अधिकार नहीं
दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद रेप कांड के आरोपी के पिता ने कहा था कि अगर बेटा सच में आरोपी है तो उसे पकड़ना नहीं चाहिए था, सीधे गोली मार देना चाहिए थी. बेटे की जगह मुझसे ऐसा गुनाह होता तो सुसाइड कर लेता, पुलिस के हाथ भी नहीं आता. आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी ने कहा कि ऐसा गुनाह जो भी करता है, उसे जीने का अधिकार नहीं है. बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बारे में मुझे पता था. मैंने अपने बेटे से इस बारे में चर्चा की थी कि उज्जैन शहर में एक बच्ची के साथ गलत हुआ है, पर वह कुछ नहीं बोला. वह (आरोपी बेटा) रोजाना की तरह ही खाना, पीना ,नहाना, सोना करता रहा. उसने किसी को कुछ शक तक नहीं होने दिया.
पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश
वहीं, महाकाल थाने के प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि जब आरोपी भरत सोनी को घटनास्थल पर ले जाया जा रहा था, तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और आरोपी को पकड़ लिया. टीआई ने बताया कि यह घटना शहर के जीवन खेड़ी इलाके के पास हुई और झड़प में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. उधर, इलाके में घायल हालत में मिली बच्ची का इंदौर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










