
उज्जैनः ब्याज पर लिए पैसे वापस न देने पड़ें, मां-बेटे और पोते की कर दी बेरहमी से हत्या
AajTak
उज्जैन (MP Ujjain) के जीवाजी गंज थाना क्षेत्र में 12 अप्रैल को मां, बेटे और पोते की हत्या कर दी गई थी. यह हत्या ब्याज के पैसों को लेकर की गई थी. पुलिस का कहना है कि मृतक छोटे व्यापारियों को ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे. मृतकों ने दो आरोपियों को चार लाख रुपये से अधिक की राशि ब्याज पर दे रखी थी. ये रुपये वापस न करने पड़ें, इसलिए आरोपियों ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दे दिया.
मध्य प्रदेश के उज्जैन (MP Ujjain) में तिहरे हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है. इसमें पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है. दोनों आरोपी पुलिस रिमांड में हैं. रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना में प्रयुक्त वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. उज्जैन एसपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. उधारी के लगभग साढ़े चार लाख रुपये न देने पड़ें, इसलिए आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया.
जानकारी के अनुसार, उज्जैन में 12 अप्रैल को ग्राम गुरावदा थाना इंगोरिया के अंतर्गत चंबल नदी के किनारे दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिले थे. दोनों की गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे. जब पुलिस पहचान करके वहां पहुंची तो उन दोनों की 80 वर्षीय मां भी मृत हालत में मिली. मां का शव बेड में एक बॉक्स के अंदर मिला था. इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने संज्ञान लेते हुए जांच के लिए SIT गठित की. टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्रित किए.
'उधारी को लेकर आरोपियों के साथ हुआ था विवाद'
उज्जैन के SP सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि जांच में सामने आया कि मृतक राजेश व पार्थ छोटे व्यापारियों व ठेला लगाने वालों को ब्याज पर पैसे देने का कार्य करते थे. पुलिस ने मृतकों को जानने वाले तमाम व्यापारियों से पूछताछ की, जिसमें यह बात सामने आई कि आरोपी ने मृतक राजेश से पैसे उधार लिए थे. इसके बदले में ब्लैंक चेक दिए थे.
इसी उधारी को चुकाने के लिए उनके बीच विवाद भी हुआ था, जिसके चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










