
ईसाई धर्मगुरु ने कीं 20 शादियां, 9 साल की लड़की को बनाया पत्नी, अरेस्ट
AajTak
एक धार्मिक नेता ने 20 लड़कियों से शादी कर ली. इनमें से ज्यादातर लड़कियां नाबालिग थीं. इस धार्मिक नेता ने एक बार तो अपने अनुयायियों से अपनी ही बेटियों का रेप तक करवाया. अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी एफबीआई के दस्तावेजों से ये खुलासे हुए हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एक धार्मिक नेता पर 20 महिलाओं से शादी करने का आरोप लगा है. उसने 9 साल तक की छोटी लड़कियों से भी शादी की थी. सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि उसने अपनी बेटी से भी शादी कर ली थी. ये खुलासा अमेरिकी इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी सर्विस एफबीआई के दस्तावेजों से हुआ है.
मामला अमेरिका के एरिजोना का है. 46 साल के सैमुअल रैपिले बेटमैन एक धार्मिक ग्रुप के नेता थे. इसे फंडामेंटलिस्ट चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (Fundamentalist Church of Jesus Christ of Latter-Day Saints) के नाम से जाना जाता है. ये ग्रुप एक से ज्यादा शादियों को मानता है.
साल 2019 में जब इस ग्रुप में 50 लोग शामिल हो गए तो बेटमैन खुद को धर्म गुरु होने का दावा करने लगा. इसके बाद उसने अपने टीनेज बेटी से शादी की घोषणा कर दी.
एफबीआई ने बेटमैन पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए. दावा किया गया है उसने 20 लड़कयों से शादी की है. इनमें से ज्यादातर लड़कियां 15 साल से कम उम्र की हैं. बेटमैन पर पत्नियों को ग्रुप सेक्स और चाइल्ड सेक्स ट्रैफिकिंग के लिए मजबूर करने के भी आरोप हैं.
Salt Lake Tribune की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक बार तो बेटमैन ने अपने तीन पुरुष फॉलोअर्स को बेटियों के साथ संबंध बनाने का भी आदेश दिया था. इनमें से एक लड़की सिर्फ 12 साल की थी. उसने कहा कि लड़कियों ने प्रभु के लिए बलिदान किया है.
इसी साल के सितंबर महीने से बेटमैन का पतन शुरू हुआ. जब उसे पहली बार लोकल पुलिस ने एक ट्रेलर से नाबालिग लड़कियों को राज्य की सीमा पार करते पकड़ा था. तब उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चाइल्ड एब्यूज का मामला चलाया गया था. लेकिन उसने बेल के लिए अप्लाई किया और वह जेल से बाहर आ गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











