
ईरान में बेटा, लखनऊ में दुआ कर रहे पिता: यूपी में उन परिवारों का हाल जिनके अपने ईरान में हैं
BBC
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भारत में शिया समुदाय का केंद्र माना जाता है. यहां के कई लोग ईरान में रह रहे हैं. जंग के इस माहौल में लखनऊ में रहने वाले उनके परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भारत में शिया समुदाय का केंद्र माना जाता है. ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के मारे जाने के बाद यहां शोक और आक्रोश का माहौल है.
यहां रहने वाले शिया समुदाय ने तीन दिन के शोक का एलान किया है. ख़ामेनेई के मारे जाने के बाद भारत के कई इलाक़ों में अमेरिका और इसराइल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहे हैं.
लखनऊ में रोज़ाना लोग सड़कों पर निकलकर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं. इस प्रदर्शन में शामिल कई लोगों के ख़िलाफ़ सहारनपुर में एफ़आईआर भी दर्ज की गई है.
इस बीच ईरान में रहने वाले भारतीय लोगों के परिवार में ताज़ा हालात को लेकर काफ़ी चिंता है.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ईरान और भारत का काफ़ी पुराना रिश्ता है. ईरान मुसलमानों के शिया समुदाय का धार्मिक केंद्र भी है.
ईरान में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रहते हैं. ये लोग कारोबार, मेडिकल की पढ़ाई और धार्मिक शिक्षा ग्रहण करते हैं.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












