
ईरान ने टाइमिंग के गेम में इजरायल को फंसाया! क्या लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन के बीच नया फ्रंट खोलने से बच रहा इजरायल?
AajTak
ईरान जानता है कि इजरायल फिलहाल मिडिल ईस्ट में जिस तरह कई मोर्चों पर हो रही इन जंगों में उलझा हुआ है. उससे वह एक और नए फ्रंट को खोलने से बचेगा. इजरायल की इसी कमजोरी का फायदा ईरान उठा रहा है.
इजरायल पर पिछले साल सात अक्टूबर को हुए हमास के हमले की आज पहली बरसी है. हमास से बदले की इजरायल की जंग में अब पूरा मिडिल ईस्ट धधक रहा है. गाजा में हमास पर हमले से शुरू हुई यह जंग अब लगभग सात मोर्चों पर लड़ी जा रही है. इजरायल अपने दुश्मनों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है. लेकिन हिज्जबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के खात्मे के बाद भड़के ईरान ने भी पीछे नहीं हटने की कसम खा ली है. उसने पिछले हफ्ते इजरायल पर ताबड़तोड़ 200 मिसाइलें दागकर सभी को चौंका दिया. लेकिन अब कहा जा रहा है कि ईरान ने इजरायल को टाइमिंग के गेम में उलझा दिया है. लेकिन कैसे? इसे समझने की जरूरत है.
इजरायल मौजूदा समय में मिडिल ईस्ट में सात मोर्चों पर जंग लड़ रहा है. ये सात मोर्चे गाजा में हमास, वेस्ट बैंक में हमास और फिलिस्तीनी जिहाद, लेबनान में हिज्बुल्लाह, इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस, सीरिया में अफगानी शरणार्थियों का संगठन फातेमियों ब्रिगेड, यमन में हूती विद्रोही और बहरीन में अल-अश्तार ब्रिगेड हैं. इन सातों मोर्चों पर इजरायल एक साथ लड़ रहा है.
ईरान जानता है कि इजरायल फिलहाल मिडिल ईस्ट में जिस तरह कई मोर्चों पर हो रही इन जंगों में उलझा हुआ है. उससे वह एक और नए फ्रंट को खोलने से बचेगा. इजरायल की इसी कमजोरी का फायदा ईरान उठा रहा है.
क्या सच में नए फ्रंट से बच रहा इजरायल?
ईरान ने पिछले हफ्ते इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागकर सभी को हैरान कर दिया था. इस हमले के बाद ईरान सरकार ने कहा कि उन्होंने हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लिया है. लेकिन अगर इजरायल किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई करता है तो उसका माकूल जवाब दिया जाएगा. इजरायल ने दो टूक कह दिया है कि वह सही समय पर जरूरी कदम उठाएगा और ईरान को हर कीमत पर खामियाजा भुगतना पड़ेगा. लेकिन इजरायल ने अभी तक ईरान के खिलाफ किसी तरह की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है.
इसी वजह से इजरायल के नए मोर्चे पर लड़ने से बचने के कयास लग रहे हैं. इजरायल की सैन्य शक्ति पर ठीक रूस की तरह किसी को संदेह नहीं है. लेकिन इजरायल की यह जंग रूस से बिल्कुल अलग है. रूस का मुकाबला सीधे यूक्रेन से है, भले ही यूक्रेन को लगभग-लगभग पूरे यूरोप का साथ है. लेकिन रूस को पता है कि उसे किस मोर्चे पर जंग लड़नी है.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.







