
ईरान ने खाई ट्विन ब्लास्ट के लिए IS से बदले की कसम... जानें इस्लामी देशों में आतंकी संगठनों के गुटों में वर्चस्व की क्यों छिड़ी है जंग
AajTak
ईरान और सऊदी अरब के बीच चली आ रही प्रॉक्सी वार को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. यह चर्चा ईरान में हाल ही में हुई ट्विन ब्लास्ट के बाद शुरू हुई है. कहा जा रहा है कि ईरान में ब्लास्ट को अंजाम देने के बाद IS ने अपना वर्चस्व दिखा दिया है.
ईरान में पूर्व जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास 3 जनवरी को सिलसिलेवार तरीके से हुए दो ब्लास्ट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) ने ले ली है. इस हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इस्लामिक स्टेट के इस ऐलान के बाद अब मुस्लिम वर्ल्ड में चली आ रही वर्चस्व की लड़ाई पर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है. कहा जा रहा है कि ईरान पर हमला करके इस्लामिक स्टेट ने एक बार फिर ईरान और उसे समर्थन देने वाले हिजबुल्ला और हूती विद्रोही जैसे संगठनों को खुली चुनौती दे दी है. आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस्लामिक वर्ल्ड में चली आ रही इस प्रॉक्सी वॉर का क्या कारण है और इस लड़ाई में कौन किसकी तरफ है.
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि हमास, हिजबुल्ला और हूती विद्रोहियों के संगठन को ईरान का खुला समर्थन है. दरअसल, गाजा पट्टी को नियंत्रित करने वाले हमास का हिजबुल्ला और ईरान समर्थित आतंकी संगठन इस्लामिक जिहाद के साथ गहरा नाता रहा है. इजरायल पर 7 अक्टूबर को जो आतंकी हमला किया गया था, उसके बाद हिजबुल्ला ने बकायदा बयान जारी कर कहा था कि हमास ने हमले को अंजाम देने से पहले हिजबुल्ला से संपर्क किया था. ईरान समय-समय पर इन संगठनों को पैसे और हथियार देकर इनकी मदद भी करता रहता है. ये आतंकी संगठन ईरान मेड कई हथियारों का इस्तेमाल करते हैं.
ISIS को इन देशों का समर्थन
ईरान की स्थिति से ठीक उलट इराक और सीरिया में आतंक फैलाने वाले इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस को सऊदी की तरफ से सपोर्ट मिलता है. सिर्फ सऊदी ही नहीं बल्कि कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों की सरकारें भी अंदरूनी तौर पर ISIS का समर्थन करती हैं. कई मीडियो रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया जाता रहा है कि इस्लामिक स्टेट के फलने-फूटने में इन देशों का अहम योगदान है.
IS को खुलकर किया सपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ISIS को विदेश से तगड़ी फंडिंग होती है. 2015 तक ही आतंकी संगठन को $40 मिलियन अमेरिकी डॉलर का की फंडिंग मिल चुकी थी. ये पैसे उसे सऊदी अरब, कुवैत, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे देशों में सरकारों और निजी दानदाताओं दोनों से मिली. ये तब तक चलता रहा, जब तक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने आईएसआईएस की सार्वजनिक फंडिंग की आलोचना नहीं की और उसे रोकने की मांग नहीं की. तब तक सऊदी अरब, कुवैत और कतर खुलेआम आतंकवादी संगठन को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे थे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










