
ईरान की खैबर शेकन मिसाइलों के लिए चीन ने दिया 1000 टन रॉकेट ईंधन! अब खुलने लगी ड्रैगन की चालबाजियों की पोल
AajTak
चीन चुपके से कैसे ईरान की मदद कर चुका है. इसकी पोल खुल चुकी है. जनवरी 2025 में चीन ने ईरान को 1000 टन सोडियम परक्लोरेट भेजा, जिससे 260 खैबर शेकन या 200 हाज कासेम मिसाइलें बन सकती हैं. यह शिपमेंट MV गोल्बन और जयरान जहाजों से बंदर अब्बास पहुंचा. इससे ईरान की मिसाइल ताकत बढ़ेगी, जिससे तनाव बढ़ सकता है.
2025 की शुरुआत में एक चौंकाने वाली खबर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान खींचा. चीन से ईरान को 1000 टन सोडियम परक्लोरेट भेजा गया. ये एक रासायनिक पदार्थ जो रॉकेट ईंधन बनाने में उपयोग होता है. यह मात्रा इतनी है कि इससे ईरान 260 खैबर शेकन या 200 हाज कासेम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें बना सकता है.
22 जनवरी, 2025 को छपी फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार यह शिपमेंट इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए था. इसे दो ईरानी जहाजों, MV गोल्बन और MV जयरान से बंदर अब्बास बंदरगाह तक पहुंचाया गया. आइए जानते हैं सोडियम परक्लोरेट की भूमिका और खैबर शेकन मिसाइल की विशेषताएं. दो पश्चिमी देशों के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि ईरान के दो कार्गो जहाज, गोल्बन और जयरान चीन से 1000 टन सोडियम परक्लोरेट लेकर ईरान के लिए रवाना होने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: एक ही झटके में हो जाएगा किराना हिल्स का खात्मा! अमेरिका के बंकर बस्टर से भी खतरनाक मिसाइल तैयार कर रहा भारत
रिपोर्ट में कहा गया कि यह सोडियम परक्लोरेट 960 टन अमोनियम परक्लोरेट बना सकता है, जो सॉलिड रॉकेट प्रणोदक (प्रोपेलेंट) का 70% हिस्सा है. इससे 1300 टन प्रोपेलेंट तैयार हो सकता है. जो 260 मध्यम दूरी की ईरानी मिसाइलों, जैसे खैबर शेकन या हाज कासेम के लिए पर्याप्त है.
रिपोर्ट के अनुसार, गोल्बन जहाज ने 34 कंटेनर (20 फीट) और जयरान ने 24 कंटेनर लोड किए. ये जहाज ताइकांग बंदरगाह (शंघाई के उत्तर) से रवाना हुए और बंदर अब्बास के लिए तीन सप्ताह की यात्रा पर निकले. दोनों जहाज इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स (IRISL) के हैं, जो IRGC से जुड़ा है और अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










