
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे 3 पंजाबी युवक भारत पहुंचे, 1 मई को ईरान में हुए थे किडनैप
AajTak
ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के बीच फंसे पंजाब के तीन युवकों को आखिरकार भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत सुरक्षित वापस ला दिया है. इन युवकों को एक धोखेबाज ट्रैवल एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर ईरान पहुंचाया था, जहां उन्हें अगवा कर लिया गया.
ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के बीच फंसे पंजाब के तीन युवकों को आखिरकार भारत सरकार ने 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत सुरक्षित वापस ला दिया है. इन युवकों को एक धोखेबाज ट्रैवल एजेंट ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर ईरान पहुंचाया था, जहां उन्हें अगवा कर लिया गया.
अपहरण कर लिया गया संगरूर जिले के धुरी निवासी हुसनप्रीत सिंह, और उनके दो दोस्त अमृतपाल सिंह और जसपाल सिंह को 1 मई 2025 को ईरान में किडनैप कर लिया गया था. हुसनप्रीत ने बताया कि ईरान पहुंचने पर उन्हें कहा गया कि तीन दिन तक हवाई अड्डे पर ही रुकना होगा और बाहर जाने की अनुमति नहीं है. इसी दौरान एजेंट से संपर्क करने के प्रयास में वे अपहरणकर्ताओं के हाथ लग गए.
मोबाइल, पासपोर्ट छीन लिया अपहरणकर्ताओं ने उनका मोबाइल और पासपोर्ट छीन लिया और फिर उन्हें एक महीने तक बुरी तरह प्रताड़ित किया. हुसनप्रीत ने बताया, 'मेरे शरीर पर चाकू के निशान हैं और मेरा एक पैर अभी भी जख्मी है.' उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता पाकिस्तानी पंजाबी भाषा बोलते थे और एक व्यक्ति ईरानी था. उनसे पहले दो करोड़, फिर एक करोड़, और अंत में 54 लाख रुपये की फिरौती की मांग की.
भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और ईरान स्थित भारतीय दूतावास की त्वरित कार्रवाई से इन युवकों को सुरक्षित रिहा कराया गया. हुसनप्रीत की मां ने कहा, 'अब मेरा बेटा मेरे पास है, यही सबसे बड़ी खुशी है.'
इस मामले में भाजपा नेता रणदीप सिंह दीओल ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, 'इन नौजवानों को फंसाने वाला ट्रैवल एजेंट अब तक फरार है. ऐसा लगता है कि उस एजेंट के अपहरणकर्ताओं से भी संबंध थे. लेकिन पंजाब सरकार ने न तो उसे गिरफ्तार किया, और न ही पीड़ित परिवारों को कोई मदद दी.'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










