
ईरानी मीडिया ने नया सुप्रीम लीडर चुने जाने का किया दावा, जानिए कौन हो सकता है?
BBC
इसराइल-अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद से नए सुप्रीम लीडर को लेकर कयास लगाए जा रहे थे.
ईरान की राजधानी तेहरान में एक तेल डिपो पर हुए हमले के बाद भीषण आग लगी हुई है और शहर में घना धुआं छा गया है.
इसी बीच ईरानी मीडिया में ख़बर आ रही है कि देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की जगह नए सर्वोच्च नेता पर फ़ैसला लगभग हो चुका है.
बीबीसी फ़ारसी ने मेहर समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि ईरान की असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स के सदस्य अहमद आलमोलहोदा ने कहा है कि अगले नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नए नेता का चयन कर लिया गया है.
आलमोलहोदा ने कहा कि अब सब कुछ असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स के सचिवालय के प्रमुख हुसैनी बुशेहरी पर निर्भर है, जो इस फ़ैसले की सार्वजनिक घोषणा करेंगे.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ईरान की सरकार समर्थित मेहर समाचार एजेंसी की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में एक वरिष्ठ धर्मगुरु कहते दिखाई दे रहे हैं कि ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स लगभग इस निर्णय पर पहुंच गई है कि दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की जगह कौन लेगा.
ख़ामेनेई की पिछले शनिवार अमेरिका-इसराइल के हमलों में मौत हो गई थी.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












