
ईरानी जहाज़ को शरण देने पर संसद में बोले जयशंकर, लेकिन 'डेना' पर कुछ नहीं कहा
BBC
ईरान के जहाज़ 'आईआरआईएस डेना' पर अमेरिका ने हिंद महासागर में हमला कर उसे डुबा दिया था. उसके बाद से भारत की विदेश नीति लगाचार चर्चा में थी. इस घटना के बाद पहली बार सदन में विदेश मंत्री जयशंकर ने बयान दिया है.
ईरान के एक जहाज़ को भारत में शरण दिए जाने के सवाल पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में बयान दिया है. हालांकि उन्होंने हिंद महासागर में डुबोए गए ईरानी जहाज़ 'आईआरआईएस डेना' के बारे में कुछ नहीं कहा है.
बुधवार 4 मार्च को अमेरिका ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि उसकी एक पनडुब्बी ने हिन्द महासागर में ईरान के एक युद्धपोत पर हमला किया और उसे डुबो दिया.
इस घटना की भारत में भी ख़ूब चर्चा हुई और विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि भारत का इस मुद्दे पर मौन रहना बिलकुल ग़लत है.
विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा था कि ये जहाज़ भारत का मेहमान था और इसे अमेरिका ने डुबो दिया. ये जहाज़ फ़रवरी में भारत के 'मिलन युद्धाभ्यास' में हिस्सा लेने आया था.
इसके साथ ही भारत की समुद्री सुरक्षा को लेकर कई गंभीर भी सवाल खड़े किए गए.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
अब इस घटना के बाद पहली बार विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में बयान दिया है.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












