
'ईमानदारी से कहूंगा, संघर्ष चाहे यूक्रेन में हो या पश्चिम एशिया में असर तो पड़ता है', जयशंकर ने जताई चिंता
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि किसी भी पड़ोसी की तरह भारत भी निश्चित रूप से पड़ोसी से अच्छे संबंध रखना चाहता है, लेकिन सीमा पार आतंकवाद को नजरअंदाज करके ऐसा नहीं हो सकता, जैसा कि सरदार पटेल ने दिखाया था. उन्होंने कहा कि यथार्थवाद हमारी नीति का आधार होना चाहिए.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में आईसी सेंटर फॉर गवर्नेंस द्वारा आयोजित सरदार पटेल व्याख्यान में शिरकत की और अपने आगामी पाकिस्तान दौरे का भी जिक्र किया. उन्होंने ईरान- लेबनान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष पर भी चिंता जताई.
विदेश मंत्री ने कहा कि मध्य पूर्व के हालात वाकई में चिंताजनक हैं जिसका असर हम पर भी पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मैं आज ईमानदारी से कहूंगा, चाहे वह यूक्रेन में संघर्ष हो या मध्य पूर्व पश्चिम एशिया में संघर्ष, ये अस्थिरता के बड़े कारक हैं, चिंता के बड़े कारक हैं. मुझे लगता है कि भारत सहित पूरी दुनिया इसके बारे में चिंतित हैं.
मध्य पूर्व को लेकर दिया ये बयान
विदेश मंत्री ने कहा, "मध्य पूर्व अब अवसर नहीं, बल्कि गहरी चिंता और चिंता का कारण बन गया है. यहां के संघर्ष बढ़ते जा रहे हैं - पहले आतंकवादी हमले, फिर इसके जवाब में कार्रवाई, और फिर गाजा में जो हुआ, वह बहुत ही चिंताजनक है. अब यह संघर्ष लेबनान में इजरायल और ईरान के बीच देखा जा रहा है, और हूती लाल सागर में गोलीबारी कर रहे हैं. इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, और किसी न किसी रूप में आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो रही है. वैश्वीकरण के युग में, किसी भी स्थान पर संघर्ष पूरे विश्व में समस्याएं पैदा कर सकता है.इसलिए, यह आवश्यक है कि विश्व समुदाय मिलकर संघर्षों के समाधान के लिए काम करे."
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, इसी महीने होने वाली SCO मीटिंग में लेंगे हिस्सा
सरदार पटेल का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










