
ईद और नवरात्रि के मौके पर फिर शुरू हुई मीट पॉलिटिक्स, बीजेपी नेता ने कहा- सेवइयां खाएं, बकरा नहीं
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीरज बसोया ने कहा,
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नवरात्रि और ईद के मौके पर मटन पॉलिटिक्स एक बार फिर से शुरू हो गई है. बीजेपी नेताओं ने मीट की दुकानों को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी है. बीजेपी नेता ने कहा कि मीठी ईद पर सेवईंयां खाएं, मटन खाने की जरूरत नहीं हैं.
बीजेपी विधायक रविंदर नेगी ने कहा, "नवरात्रि में मीट की दुकानें मंदिरों के भी आगे मीट की दुकान लगाते हैं. हिन्दुओं का पर्व है, मीट की दुकानें देखकर हमारी आस्था को ठेस पहुंचती है. हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचती है. मीठी ईद पर सेवईंयां खाएं, बकरा न खाएं. मीठी ईद पर बकरा काटने की जरूरत नहीं.
'मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए...'
बीजेपी विधायक नीरज बसोया ने कहा, "मीट की दुकानें नवरात्रि में बंद होनी चाहिए. रेजिंडेनशियल इलाकों में मीट की दुकानें नहीं रहनी चाहिए. ये मीट वाले गुंडागर्दी करते हैं. हम लेटर लिखेंगे कि रिहायशी इलाकों में मीट की दुकानें बंद हों."
यह भी पढ़ें: Noida: मीट की दुकान पर हुई मामूली कहासुनी, चाकू घोंपकर कर दी युवक की हत्या
मीट पर सियासत यह पहली बार नहीं हो रही है, इस तरह की बयानबाजी की जा रही है. इससे पहले भी इस तरह के त्योहारी सीजन्स पर मीट और मीट की दुकानों को लेकर बीजेपी और हिंदूवादी नेताओं के द्वारा विरोध किया जा चुका है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










