
ईडी ने मुंबई की दिवालिया कंपनी के पूर्व CMD को किया गिरफ्तार, बैंक से 975 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का है आरोप
AajTak
ईडी ने 975 करोड़ रुपये से ज्यादा के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत मुंबई स्थित एक दिवालिया कंपनी के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पुरुषोत्तम छगनलाल मंधाना को गिरफ्तार किया है. उन्होंने शुक्रवार को ही पीएमएलए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें छह दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने को मंधाना इंडस्ट्रीज (एमआईएल) के पूर्व अध्यक्ष और एमडी को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा से 975 करोड़ रुपये के लोन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने शुक्रवार को ही पीएमएलए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें छह दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.
ईडी ने 975 करोड़ रुपये से ज्यादा के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत मुंबई स्थित एक दिवालिया कंपनी के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पुरुषोत्तम छगनलाल मंधाना को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को गिरफ्तार किए गए पुरूषोत्तम मंधाना, मंधाना इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी हैं, जिसका परिसमापन हो चुका है और अब इसे जीबी ग्लोबल लिमिटेड के नाम से जाना जाता है. शुक्रवार को विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें छह दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.
ईडी ने बैंक ऑफ बड़ौदा ने बैंकों के कंसोर्टियम को 975.08 करोड़ रुपये का चूना लगाने की शिकायत पर पुरुषोत्तम मंधाना, मनीष मंधाना, बिहारीलाल मंधाना और अन्य के खिलाफ सीबीआई की बैंक फ्रॉड एंड सिक्योरिटी ब्रांच (बीएसएफबी) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी.
ईडी के अनुसार, मंधाना इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसके निदेशकों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और सर्कुलर ट्रेडिंग के माध्यम से लोक के पैसे को डायवर्ट करके बैंकों को नुकसान पहुंचाने और अपने लिए गलत लाभ उठाने के लिए एक आपराधिक साजिश रची. सीबीआई ने अभी इस मामले में कोई आरोपपत्र दाखिल नहीं किया है.
ईडी ने आरोप लगाया कि पुरुषोत्तम मंधाना ने एक उद्देश्य के साथ अपने कर्मचारियों के नाम पर कई फर्जी संस्थानों को शामिल किया और लोन के पैसे सहित मंधाना इंडस्ट्रीज लिमिटेड के धन को ठिकाने लगाने के लिए ऐसी संस्थाओं का इस्तेमाल किया.
ईडी को जांच में पता चला कि बैंकों को धोखा देने के गलत इरादे से पुरुषोत्तम ने कई संस्थाओं के साथ फर्जी बिक्री और खरीदारी की. उसने मंधाना इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खातों से रुपये भी डायवर्ट किए, जिसमें उनके निजी कर्ज और उनके परिवार के सदस्यों का भुगतान करने के लिए लोन के रुपये भी शामिल हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










