
'ईडी केजरीवाल के पीछे इस कदर पड़ी है कि...', समन मामले में कोर्ट से बोले दिल्ली CM के वकील
AajTak
केजरीवाल के वकील ने कहा कि ईडी के हस्तक्षेप के कारण, केजरीवाल को अपने कानूनी मामलों के लिए लीगल मीटिंग करने की अनुमति नहीं है और हफ्ते में सिर्फ 2 लीगल मीटिंग की अनुमति है. यदि आप भी समय देंगे, तो भी हमारे पास केजरीवाल के जवाब नहीं होंगे, तो हम कोई जवाब कैसे दाखिल कर सकते हैं? हमें अरविंद केजरीवाल से निर्देश नहीं मिल पा रहे हैं.'
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को शराब नीति मामले में जांच एजेंसी ईडी के समन का अनुपालन न करने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर शिकायतों पर सुनवाई स्थगित कर दी. केजरीवाल के वकीलों ने पहले कोर्ट के समक्ष दाखिल किए गए ईडी के जवाब पर प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा था. हालांकि आज शुक्रवार को केजरीवाल की कानूनी टीम ने केजरीवाल के साथ सीमित लीगल मीटिंग के कारण अपना जवाब दाखिल करने में असमर्थता व्यक्त की.
सुनवाई के दौरान, केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने ईडी के जवाब पर कोई प्रत्युत्तर दाखिल नहीं किया है क्योंकि वे अरविंद केजरीवाल के साथ तिहाड़ जेल में लीगल मीटिंग करने में असमर्थ हैं.
उन्होंने यह भी बताया कि ईडी ने कोर्ट के समक्ष केजरीवाल के उस आवेदन का विरोध किया है, जिसमें उन्होंने और अधिक लीगल मीटिंग की मांग की है. केजरीवाल के वकील ने कहा कि वह (केजरीवाल) पूरे भारत में 30 से अधिक मामलों में शामिल हैं. ईडी के पास केजरीवाल द्वारा दायर सभी आवेदनों का विरोध करने के अलावा इस दुनिया में कोई काम नहीं है. हम लीगल मीटिंग करने में असमर्थ हैं.
सीनियर वकील ने आगे कहा कि ईडी के हस्तक्षेप के कारण, केजरीवाल को अपने कानूनी मामलों के लिए लीगल मीटिंग करने की अनुमति नहीं है और हफ्ते में सिर्फ 2 लीगल मीटिंग की अनुमति है. यदि आप भी समय देंगे, तो भी हमारे पास केजरीवाल के जवाब नहीं होंगे, तो हम कोई जवाब कैसे दाखिल कर सकते हैं? हमें अरविंद केजरीवाल से निर्देश नहीं मिल पा रहे हैं.'
केजरीवाल के वकील गुप्ता ने कहा कि उनके (केजरीवाल) सिर पर और भी कई मामले हैं. ईडी इस कदर अरविंद केजरीवाल के पीछे पड़ी है कि आप उन्हें खाना भी नहीं खाने देते, शौचालय भी नहीं जाने देते.
उधर, ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने बयानों पर आपत्ति जताई और कहा कि अगर केजरीवाल के वकील जवाब दाखिल करना चाहते हैं तो वे इसके लिए समय मांग सकते हैं. इसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल की कानूनी टीम को प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए मामले को 4 मई तक के लिए स्थगित कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










