
ईंट बनाने वाले कारोबारी को बिजली बोर्ड ने थमाया ₹2 अरब 10 करोड़ का बिल, लगा तगड़ा झटका!
AajTak
2 Rs Billion Electricity Bill: अरब रुपये का बिल देखकर कारोबारी ललित धीमान के होश उड़ गए. घबराए कारोबारी ने आनन फानन में इस संबंध में बिजली बोर्ड के कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराई.
हिमाचल प्रदेश में कंक्रीट की ईंटें बनाने वाले एक कारोबारी को 2 अरब रुपये से अधिक का बिजली बिजली आया है. अरब रुपये का बिल देखकर कारोबारी ललित धीमान के होश उड़ गए. घबराए कारोबारी ने इस संबंध में बिजली बोर्ड के कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराई. फिर जांच के बाद बिल में सुधार किया गया.
जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले बेहड़वीं जट्टां गांव का यह मामला है. कंक्रीट से सीमेंट की ईंटें बनाने का लघु उद्योग चलाने वाले ललित धीमान ने बताया कि जब उनको बिजली बिल में 2,10,42,08,405 रुपये की राशि दिखी तो वो भौंचक्के रह गए. बिजली बोर्ड के कर्मचारी ने उन्हें अरबों रुपये का बिल थमा दिया गया. जिसकी बाद में उन्होंने बिजली बोर्ड के कार्यालय में जाकर शिकायत की.
बिजली विभाग की जांच के दौरान अरबों को बिल बनने की वजह तकनीकी खामी को बताया गया. अब बिल में सुधार किया गया है और कारोबारी को 4 हजार 47 रुपये का बिल दिया गया है.
वहीं, बिजली बोर्ड हमीरपुर जोन के एसई आशीष कपूर ने बताया कि मीटर रीडिंग वाली मशीन से गलत रीडिंग अपलोड होने से इतना बिल आया था.
उन्होंने कहा कि बिल भेजने से पहले सहायक अभियंता के स्तर पर भी बिल एप्रूव होना था, लेकिन हो नहीं हो पाया था. इसे लेकर अब एसडीओ को सोमवार को सभी दस्तावेजों के साथ बुलाया है ताकि भविष्य में इस तरह की गलती फिर न हो. उन्होंने कहा कि अब बिल को रेक्टिफाई करके उपभोक्ता को 4 हजार 47 रुपये का बिल भेजा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










