
इस SUV रेंज पर मिल रहा है 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट! शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये से कम
AajTak
Citroen C3 कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली सबसे सस्ती एसयूवी है, इसकी शुरुआती कीमत महज 5.98 लाख रुपये है. हाल ही में कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिक वर्जन (eC3) को भी पेश किया है, जो कि सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है.
रंगों के त्योहार होली के मौके पर फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Citroen अपने एसयूवी रेंज पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इस ऑफर के तहत आप बेहद ही कम खर्च में एक किफायती SUV के मालिक बन सकते हैं. कंपनी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ऑफर में Citroen C3 और C5 Aircross एसयूवी शामिल हैं, जिन पर ग्राहक पूरे 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस एसयूवी रेंज की शुरुआती कीमत महज 5.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. तो आइये जानते हैं किस एसयूवी पर कितना डिस्काउंट है.
क्या है कंपनी का ऑफर:
कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, Citroen C3 पर 50,000 रुपये का बेनिफिट और 100 प्रतिशत ऑन-रोड फंडिंग की पेशकश की जा रही है. इसके अलावा, C5 Aircorss के 2022 में निर्मित मॉडल पर 2 लाख रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है. ये ऑफ़र केवल 31 मार्च 2023 तक वैध हैं और इच्छुक खरीदार निकटतम Citroen डीलरशिप से इसका लाभ उठा सकते हैं. तो आइये जानते हैं कैसी ये हैं ये दोनों एसयूवी:
Citroen C3: कीमत 5.98 लाख रुपये
ये किफायती एसयूवी कुल दो वेरिएंट्स में आती है, जिसमें लाइव और फील शामिल हैं. इसकी कीमत 5.98 लाख रुपये से शुरु होकर 8.25 लाख रुपये तक जाती है. 5 सीटों वाली ये एसयूवी दो अलग-अलग पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ आती है. इसके एक वेरिएंट में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड यूनिट (82PS/115Nm) को फाइव-स्पीड मैनुअल और 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन (110PS/190Nm) के साथ छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इस नेचुरल एस्पायर्ड इंजन 19.8kmpl और टर्बो इंजन 19.4kmpl तक का माइलेज देता है. ये एसयूवी डीजल इंजन में नहीं आती है.
इसके फीचर्स की लिस्ट में Android Auto और Apple CarPlay के साथ 10.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट-एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट और फोर-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल हैं. अन्य फीचर्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इसमें 315 लीटर का बूट-स्पेस दिया गया है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









