'इस वजह से बदलना पड़ा टाइम', 32 यात्रियों को छोड़कर उड़े विमान पर स्कूट एयरलाइंस की सफाई
AajTak
सिंगापुर एयरलाइंस से जुड़ी स्कूट एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट का टाइम तय समय से बदलकर 3.45 बजे कर दिया गया था. स्कूट इस असुविधा के लिए माफी मांगता है. हम वर्तमान में प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं.
स्कूट एयरलाइंस ने अमृतसर से सिंगापुर जाने वाली एक फ्लाइट के समय में बदलाव के कारण हुई असुविधा के लिए गुरुवार को माफी मांगी है. कारण, अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार शाम 7.55 बजे सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट 32 यात्रियों को छोड़कर रवाना हो गई. जिसके बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा काटा था.
सिंगापुर एयरलाइंस से जुड़ी स्कूट एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट का टाइम तय समय से बदलकर 3.45 बजे कर दिया गया था. स्कूट इस असुविधा के लिए माफी मांगता है. हम वर्तमान में प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि विमान में सवार 263 यात्री समय से एयरपोर्ट पहुंच गए थे. प्रभावित यात्रियों को दिए गए संपर्क विवरण के आधार पर ईमेल या एसएमएस के माध्यम से प्रस्थान के समय में बदलाव के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था.
वहीं अमृतसर एयरपोर्ट के निदेशक वी.के सेठ ने न्यूज एजेंसी से कहा, "सभी बुकिंग एजेंटों को समय पर सूचना दे दी गई थी और उन्होंने अपने ग्राहकों को इसकी सूचना दे दी थी.
10 जनवरी को गो फर्स्ट के यात्रियों संग भी हुई ऐसी घटना
बता दें कि इससे पहले 10 जनवरी को गो फर्स्ट (Go First) की एक फ्लाइट 50 से ज्यादा यात्रियों को छोड़कर उड़ान चली गई थी. जब फ्लाइट ने उड़ान भरी तो ये यात्री रनवे पर बस में सवार थे. लेकिन फ्लाइट इन्हें छोड़ गई और उड़ान भर गई. यह मामला बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट G8116 का था, जब सोमवार सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु हवाईअड्डे से रवाना हुई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










