
इस राज्य के किसानों पर आई बड़ी आफत, सैकड़ों एकड़ पपीते के बाग हुए तबाह
AajTak
महाराष्ट्र के बीड में इस वक्त इस वायरस से पपीता की खेती करने वाले किसानों का भारी नुकसान की खबरें आ रही है. पपीते के बागों पर फंगल वायरस का अटैक तेज़ी से बढ़ रहा है. सैकड़ों एकड़ पपीते के बाग तबाह हो गए. किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है.
महाराष्ट्र में इस साल फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. पहले मॉनसून सीजन में बारिश और बाढ़ ने खरीफ की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया. अब बागवानी की फसलों पर फंगल वायरस की मार पड़ी है. पपीते की फसल पर भी इसका काफी बुरा असर पड़ा है.
पपीता की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान
महाराष्ट्र के बीड में इस वक्त इस वायरस से पपीता की खेती करने वाले किसानों का भारी नुकसान की खबरें आ रही है. पपीते के बागों पर फंगल वायरस का अटैक तेज़ी से बढ़ रहा है .सैकड़ों एकड़ पपीते के बाग तबाह हो गए. किसानों को लाखों का नुकसान हो रहा है. पानी की आपूर्ति और बागों से अतिरिक्त आय के कारण इस वर्ष बीड जिले में बड़ी संख्या में पपीते के बाग लगाए गए थे. लेकिन अब फंगल वायरस की अटैक के बाद किसान हताश और निराश हैं.
साढ़े तीन लाख रुपये खर्च कर तीन एकड़ में लगाया था पपीता
बीड जिले के अरवी गांव के सुरेश काले ने साढ़े तीन लाख रुपये खर्च कर साढ़े तीन एकड़ में पपीता लगाया था. कटाई के मौसम में इस बगीचे को काटना पड़ रहा है. इस फसल से सुरेश काले को तकरीबन 30 लाख रुपये का मुनाफा होता, लेकिन अब एक रुपया उसे नहीं मिलेगा.
किसानों के उम्मीदों पर फिरा पानी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










