
इस बैंक में सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, शेयर में आज जोरदार तेजी
AajTak
केंद्र सरकार लंबे समय से IDBI Bank में हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है. लेकिन कोरोना संकट की वजह से देरी हो रही है. इस साल बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बैंक का जिक्र किया था.
केंद्र सरकार लंबे समय से IDBI Bank में हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है. लेकिन कोरोना संकट की वजह से देरी हो रही है. इस साल बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बैंक का जिक्र किया था. (Photo: File) बजट में निर्मला सीतारमण ने वित्त-वर्ष 2021-22 में IDBI Bank में हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा था. जिसके बाद 10 मार्च को रिजर्व बैंक ने IDBI को प्रॉम्पट करेक्टिव एक्शन (PCA) फ्रेमवर्क से बाहर कर दिया है. अब खबर है कि सरकार इस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है. (Photo: File) खबर है कि कैबिनेट IDBI बैंक में अपनी 45.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) विनिवेश के प्रोसेस को आगे बढ़ाएगा. (Photo: File)More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












