
इस बार सीजफायर नहीं करा पाए ट्रंप? पुतिन से फोन पर बात के बाद बोले- लगता है युद्ध नहीं रोकने वाले...
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत हुई. इसका जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, "रूस-यूक्रेन युद्ध में संभावित सीजफायर की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई." जब ट्रंप से पुतिन के साथ हुई बातचीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "नहीं, मेरे साथ बातचीत में उन्होंने बात आगे नहीं बढ़ाई."
ट्रंप ने कहा, "हमने बातचीत की, यह काफी लंबी बातचीत थी. हमने ईरान सहित कई मुद्दों पर चर्चा की और जैसा कि आप जानते हैं, हमने यूक्रेन के साथ जंग के बारे में भी बात की. मैं रूस-यूक्रेन के बीच जंग नहीं खत्म होने को लेकर खुश नहीं हूं."
काफी दिनों से चल रही है सीजफायर की कोशिश
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कॉल के बारे में बताया, "दोनों नेताओं ने 'खुलकर और ठोस' बातचीत की और ट्रंप ने यूक्रेन के साथ रूस के युद्ध में तत्काल सीजफायर की संभावना जताई, लेकिन पुतिन इससे सहमत नहीं हुए. पुतिन ने कहा कि रूस संघर्ष में 'अपने घोषित उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगा' और बातचीत के जरिए संघर्ष के राजनीतिक समाधान की तलाश जारी रखेगा."
ट्रंप के द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, पुतिन और ट्रंप के बीच आखिरी पब्लिक कॉल पिछले महीने हुई थी, जिसमें इजरायल-ईरान संघर्ष पर चर्चा हुई थी. उन्होंने मई में यूक्रेन-रूस युद्ध के बारे में भी बात की थी.
रूस और यूक्रेन के नेताओं ने मई में इस्तांबुल में सीधी बातचीत की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








