
इस देश में महज 83 रुपये में घर बेच रही है सरकार, लोग हुए परेशान
AajTak
ये घर इटली के सिसली आइलैंड पर बिक रहे हैं. 14 वीं शताब्दी में बसा ये गांव अब अर्बन जंगल में बदल चुका है जहां के ज्यादातर घर जर्जर स्थिति में हैं. इसी वजह से यहां के लोग गांव छोड़कर शहरों में बस गए और यहां के मकान खाली रह गए. अब स्थानीय प्रशासन इसे बेच रहा है
लोग आज के दौर में पाई-पाई जोड़कर अपने सपनों का आशियाना (घर) बनाते हैं लेकिन क्या आपको पता है एक देश ऐसा भी है जहां महज 83 रुपये में घर बिक रहा है. जी हां, इटली में सिर्फ 83 रुपये देकर हजारों विदेशियों ने वहां घर खरीद लिया है जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं. उनका आरोप है कि स्थानीय प्रशासन उनका घर बेच रहा है. ये घर इटली के सिसली आइलैंड पर बिक रहे हैं. 14 वीं शताब्दी में बसा ये गांव अब अर्बन जंगल में बदल चुका है जहां के ज्यादातर घर जर्जर स्थिति में हैं. इसी वजह से यहां के लोग गांव छोड़कर शहरों में बस गए और यहां के मकान खाली रह गए. अब स्थानीय प्रशासन इसे बेच रहा है. मकान बेचे जाने को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध पर सिसली के मेयर ने कहा है कि उन्होंने इस गांव की आबादी बढ़ाने की ठानी है इसलिए सिर्फ 83 रुपये में घर बेचना शुरू कर दिया.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










