
इस दिग्गज क्रिकेटर का Twitter अकाउंट हुआ हैक, ब्लू टिक भी गायब
AajTak
हैकर्स अक्सर बड़ी-बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट को अपना निशाना बनाते रहते हैं. हैकरों ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर हर्शल गिब्स के ट्विटर अकाउंट को भी नहीं बख्शा.
हैकर्स अक्सर बड़ी-बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट को अपना निशाना बनाते रहते हैं. हैकरों ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर हर्शल गिब्स के ट्विटर अकाउंट को भी नहीं बख्शा. शुक्रवार को हर्शल गिब्स का अकांउट हैक कर लिया गया. हालांकि बाद में सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ रिचर्ड व्हिटफील्ड की मदद से गिब्स का अकांउट बहाल हो गया. लेकिन बैकअप के बाद गिब्स के अकाउंट से ब्लू टिक हट गया और सारे ट्विट्स भी गायब हो गए. गिब्स ने ट्विट किया, 'मेरा अकाउंट हैक होने के बाद बैक-अप हो गया है और वह चल भी रहा है. लेकिन सारे ट्वीट्स हट गए और वैरिफाइड टिक भी गायब है. लेकिन उम्मीद है कि वे जल्द ही वापस आ जाएंगे. इस मदद के लिए रिचर्ड व्हिटफील्ड का बहुत शुक्रिया.'More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












