
इस तरह से EPF पर 12% से ज्यादा रिटर्न, FD और म्यूचुअल फंड भी टक्कर में नहीं!
AajTak
EPF Calculator: पीएफ खाते में इंवेस्टमेंट से लेकर अर्जित रिटर्न तक पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है. यह इस स्कीम को खास बनाता है. इस तरह देखा जाए तो EPF से प्राप्त होने वाला रिटर्न 12% से ज्यादा बैठता है. आइए देखते हैं रिटर्न के कैलकुलेशन का पूरा आधार क्या है.
EPFO अपने करीब 24 करोड़ सब्सक्राइबर्स को अगले महीने खुशखबरी देगा. कर्मचारियों का पीएफ फंड मैनेज करने वाला संगठन वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इम्पलॉय प्रोविडेंट फंड (Employees Provident Fund) पर ब्याज दर की घोषणा मार्च, 2022 में करेगा. इस बात की उम्मीद की जा रही है कि EPFO पिछले फाइनेंशियल ईयर की तरह इस बार भी PF खाते में जमा रकम पर 8.5 फीसदी का ब्याज देने का ऐलान कर सकता है. ऐसे में आपकी राय यह हो सकती है कि इतना रिटर्न तो Mutual Fund या Fixed Deposit (कुछ प्राइवेट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक बढ़िया ब्याज देते हैं) के जरिए भी हासिल हो जाता है तो EPF को लेकर इतनी चर्चा क्यों होती है. आइए इस चीज को समझते हैंः

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










