
'इस अपराधी को किसी केस में जमानत न मिले', कुलदीप सेंगर पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप केस में सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर को राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने सेंगर मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि इस अपराधी को जमानत नहीं मिलनी चाहिए.
उन्नाव रेप केस में सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोप गंभीर हैं. इस अपराधी को किसी भी मामले में जमानत नहीं मिलनी चाहिए. सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने सेंगर के वकील को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है.
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई अब चार हफ्ते बाद होगी. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की शुरुआत में ही यह साफ कहा कि हम फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के पक्ष में हैं और बहस सिर्फ स्टे के मुद्दे पर ही होगी. कोर्ट ने कहा कि सेंगर दूसरे मामले में जेल में बंद है, स्थिति अजीब है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आज इस मामले पर अंतिम फैसला नहीं कर रहे हैं. कुलदीप सेंगर के वकील ने हस्तक्षेप की अनुमति देने की अपील की. इस पर कोर्ट ने नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने के लिए कहा. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कहा कि सेंगर को रिहा नहीं किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पीड़ित को अलग से नअलग से एसएलपी दाखिल करने का अधिकार है. इसके लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं है.
यह भी पढ़ें: कुलदीप सेंगर को जेल में ही रहना होगा, राहत देने के HC के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
सीजेआई ने सुनवाई के दौरान कहा कि उसे (सेंगर को) न्यायपालिका की ओर से ही दोषी ठहराया गया है. पीड़िता के वकील ने कहा कि पीड़ित परिवार अब भी खतरे में है. इस पर सीजेआई ने कहा कि आपको अपील दायर करने का अधिकार भी है. आपके पास कानूनी उपाय उपलब्ध हैं. कुलदीप सेंगर के वकीलों ने सीजेआई से कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के जजों की तस्वीरें इस टिप्पणी के साथ वायरल की जा रही हैं कि इन जजों की पहचान करें.
यह भी पढ़ें: अरावली को बचाना क्यों जरूरी, नियम बदलने के खतरे क्या? सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछे ये 6 सवाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










