
'इस्लाम यहां नहीं रहेगा, ऐसा सोचने वाला हिंदू सोच का नहीं', बोले मोहन भागवत
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने समाज की एकता को जरूरी बताते हुए कहा कि इस्लाम पहले दिन भारत में आया, तब से है और रहेगा. हम सब एक हैं.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि पहले दिन इस्लाम जब भारत में आया, तब से यहां हैं और रहेगा. इस्लाम नहीं रहेगा, ऐसा सोचने वाला हिंदू सोच का नहीं है. हिंदू सोच ऐसी नहीं है. उन्होंने एकता पर जोर देते हुए कहा कि पहले ये मानना होगा कि हम एक हैं. दोनों जगह विश्वास बनेगा, तब ये संघर्ष खत्म होगा. मोहन भागवत संघ के सौ साल पूरे होने पर चल रहे कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे.
सरसंघचालक ने इस दौरान कहा कि क्या बदला है? केवल पूजा बदली है. और क्या बदला है. उन्होंने कहा कि जो डर भर दिया गया है कि ये लोग रहेंगे तो क्या होगा, बता नहीं सकते. इतनी लड़ाई हुई, इतने अत्याचार हुए, इतने कत्ल-ए-आम हुए, देश भी टूटा. सावधान रहो. मोहन भागवत ने कहा कि एक तरफ ये है. दूसरी तरफ है कि हिंदुओं के साथ जाएंगे तो इस्लाम चला जाएगा. तुम अलग हो, अलग रहो, अलग मांगो. नहीं तो तुम्हारी कोई आइडेंटिटी नहीं.
उन्होंने कहा कि ये गलत बात है. मौलाना अबुल कलाम आजाद के इंटरव्यू में है, धर्म बदलने से कौम नहीं बदलती. मोहन भागवत ने कहा कि मुझे अरशद मदनी ने भी ये बताया था कि उनके चाचा ने यह बात कही थी. हमारी आइडेंटिटी तो एक ही है. हम हिंदू हैं, हम भारतीय हैं, हम हिंदवी हैं... जो भी आपको कहना है. उन्होंने कहा कि वह एक आइडेंटिटी है, जो हमारी संस्कृति को, हमारी मातृभूमि को और पूर्वजों की परंपरा को बताती है. यह जब भूल जाते हैं, 70 वर्ष बाद भी अविश्वास है.
यह भी पढ़ें: 'संघ में तीन बातों को छोड़कर सब बदल सकता है...', जानें- मोहन भागवत ने किसका किया जिक्र
मोहन भागवत ने कहा कि एक तरफ अविश्वास है हिंदुओं में, उनकी दुर्बलता के कारण. उनको ये विश्वास नहीं है कि ठीक है भाई, हैं मुसलमान लोग, लेकिन अपने लिए क्या है. पूजा बदली न. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में तो 'जाकी रहे भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी' है. हम अब संगठित हैं, है अब साथ चलाएंगे और साथ चलेंगे. मोहन भागवत ने कहा कि उधर विश्वास नहीं है कि इनके साथ चलेंगे, तो हमारा इस्लाम बचेगा कि नहीं बचेगा. क्योंकि स्पिरिचुअलिटी भूल गए, अपनी शक्ति भूल गए.
यह भी पढ़ें: 'मथुरा-काशी आंदोलन का समर्थन नहीं करेगा संघ...', मोहन भागवत का बड़ा बयान

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








