
'इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है लेफ्ट सरकार', केरल पहुंचे जेपी नड्डा का तीखा हमला
AajTak
केरल में एक रैली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लेफ्ट सरकार एक वर्ग विशेष को खास तवज्जो दे रही है. साथ ही आरोप लगाया कि केरल की सरकार इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केरल की वामपंथी सरकार पर तीखा हमला बोला है. जेपी नड्डा ने प्रदेश सरकार पर बड़े आरोप लगाए. उन्होंने केरल को इस्लामिक आतंकवाद का ब्रीडिंग सेंटर बताया. साथ ही कहा कि वामपंथी सरकार भले ही समाज के हर वर्ग को लेकर बातें करे, लेकिन लेफ्ट सरकार इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है.
दरअसल, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा केरल में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान नड्डा ने आरोप लगाया कि माकपा के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सरकार हमेशा यह बात करती है कि वह समाज के हर वर्ग के साथ समान व्यवहार करती है, लेकिन उनकी नीति छद्म धर्मनिरपेक्षता वाली है. क्योंकि ये सरकार समाज के एक वर्ग विशेष को खास ट्रीटमेंट देती है, जबकि अन्य वर्गों को बांटने की कोशिश करती है.
'इस्लामिक आतंकवाद का ब्रीडिंग सेंटर बना केरल'
नड्डा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि वामपंथी सरकार कहती है कि वह समाज के सभी वर्गों की चिंता करती है, सभी के बारे में सोचती है, लेकिन लेफ्ट सरकार इस्लामी आतंकवाद को प्रोत्साहित कर रही है. उन्होंने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद को CPI (M) सरकार का संरक्षण मिल रहा है, अब केरल इस्लामिक आतंकवाद का ब्रीडिंग सेंटर बन गया है.
'केरल का समाज परेशानी झेल रहा है'
एजेंसी के मुताबिक बीजेपी प्रमुख नड्डा ने कहा कि मैं आपके साथ शेयर करना चाहूंगा कि केरल का समाज बड़े पैमाने पर मुसीबत झेल रहा है. यहां तेजी से हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों के कारण लोग असहज और परेशान है. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ईसाई समुदाय इस तरह के मुद्दे बार-बार उठा रहा है, ईसाई समुदाय जिहाद की चिंताओं को उठा रहा है. इससे साफ है कि लेफ्ट सरकार की नीति छद्म धर्मनिरपेक्षता वाली है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










