
इस्लामाबाद मार्च पर कितना पैसा ख़र्च कर रही है इमरान ख़ान की पार्टी
BBC
इमरान ख़ान की पार्टी तहरीके इंसाफ़ पाकिस्तान के कार्यकर्ता हज़ारों की तादाद में इस्लामाबाद की ओर मार्च कर रहे हैं. इतने बड़े राजनीतिक आयोजन में कितना ख़र्च होता है?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान ख़ान ने घोषणा की है कि वो आज यानी 25 मई को पेशावर से लॉन्ग मार्च शुरू करने के बाद इस्लामाबाद के डी-चौक पहुंचेंगे.
पाकिस्तान सरकार ने पीटीआई के लॉन्ग मार्च को रोकने की घोषणा की है और इस्लामाबाद जाने वाले मुख्य राजमार्गों पर बेरिकेडिंग की जा रही हैं. देश के गृहमंत्री राना सनाउल्लाह ने साफ़ कहा है कि किसी भी कार्यकर्ता को इस्लामाबाद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.
उधर पीटीआई के ट्विटर अकाउंट पर जारी एक वीडियो संदेश में, इमरान ख़ान ने घोषणा की है कि वह इस्लामाबाद में श्रीनगर हाईवे से होते हुए डी-चौक पहुंचेंगे.
इमरान ख़ान ने वीडियो संदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है, कि 'आपको किसी भी तरह से बाहर निकलना है. अगर आपके शहर दूर हैं, तो अपने शहरों में निकलें. कराची में निकलो, क्वेटा में निकलो, हैदराबाद में निकलो.
इमरान ख़ान का लॉन्ग मार्च आज, कैसे रहे हैं इससे पहले के मार्च

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












