
'इसे खत्म कर दे, छोड़ मत सिद्दू...' जिस बॉयफ्रेंड से पति का कत्ल करवाने जा रही थी बीवी, लटका मिला शव उसी का
AajTak
कर्नाटक के विजयपुरा जिले के इंडी कस्बे में पत्नी सुनंदा ने प्रेमी सिद्दप्पा संग पति बीरप्पा की हत्या की साजिश रची, लेकिन कूलर के शोर और मकान मालिक की सतर्कता से वारदात नाकाम रही. बीरप्पा बच गया और सुनंदा गिरफ्तार हुई. लेकिन बाद में सिद्दप्पा का शव पेड़ से लटका मिला है. पुलिस आत्महत्या मान रही है, जबकि मामला अवैध संबंधों और साजिश से जुड़ा है.
बीते मंगलवार को कर्नाटक के विजयपुरा जिल के इंडी कस्बे में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. आधी रात को गला दबाकर जान लेने की कोशिश भी की गई. लेकिन कूलर के शोर और मकान मालिक की सर्तकता की वजह से पति बीरप्पा मयप्पा पुजारी की जान बच गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपी पत्नी सुनंदा को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसका प्रेमी सिदप्पा फरार हो गया था.
पहले वीडियो जारी किया, फिर मिली लाश
अब सुनंदा ने उसी प्रेमी ने अंजान लोकेशन से एक वीडियो जारी किया और बताया कि हत्या का सारा प्लान सुनंदा का था. मैं सिर्फ सुनंदा की वजह से फंसा हूं. इस सब के बाद बुधवार को सिद्दप्पा का शव इंडी तालुका के अंजुतागी गाँव के बाहरी इलाके में एक पेड़ से लटका हुआ मिला तो हड़कंप मच गया. शव सड़ी-गली अवस्था में था.
जालकी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां सिद्दप्पा के परिवार के सदस्य शोक में डूबे हुए थे. पुलिस को आत्महत्या का संदेह है, लेकिन आरोपों, अवैध संबंधों और एक असफल हत्या की साजिश के साथ मामले ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. सच्चाई का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है.
'हत्या की सारी प्लानिंग सुनंदा ने की थी'
सिदप्पा ने जो वीडियो जारी किया था. उसमें उसने कहा था कि 'मैं सिर्फ़ सुनंदा की वजह से इसमें शामिल हुआ. उसने अपने पति की हत्या की योजना बनाई थी. उसने कहा था कि तीन-चार लोग और शामिल होंगे, लेकिन बाद में उसने जोर देकर कहा कि सिर्फ मैं ही आऊं. अब ये लोग मुझे बीरप्पा की हत्या के प्रयास में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. सुनंदा, उसका भाई और एक स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य इसमें शामिल है जो मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










