
इसराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान पर हमले की घोषणा की
BBC
इसराइल ने ईरान के ख़िलाफ़ हमले शुरू किए हैं और इसे ‘सतर्कता में किया गया हमला’ बताया है. वहीं ईरानी समाचार एजेंसी ने राजधानी तेहरान में तीन जगहों पर धमाकों को रिपोर्ट किया है.
इसराइल ने ईरान के ख़िलाफ़ हमले शुरू किए हैं और इसे 'सतर्कता में किया गया हमला' बताया है.
इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्स ने बयान जारी कर पूरे इसराइल में 'विशेष और स्थायी आपातकाल स्थिति' की घोषणा कर दी है.
रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने इसराइल के रक्षा मंत्री के हवाले से बताया है कि इसराइल ने ईरान के ख़िलाफ़ पूर्वव्यापी मिसाइल हमला किया था.
इसराइली सेना ने घोषणा की कि उसने देश भर के कई इलाकों में हवाई हमले के सायरन बजाए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इसराइल पर रॉकेट दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके.
फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि तेहरान के डाउनटाउन में कई धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं. एजेंसी ने तेहरान के डाउनटाउन में हुए तीन विस्फोटों की तस्वीरें प्रकाशित की हैं.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
समाचार एजेंसी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कई मिसाइलें दानेशगाह स्ट्रीट और जोम्हुरी क्षेत्र में गिरीं.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












