
इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी की क्वालिटी या फिर अपार्टमेंट की लिफ्ट पर शक... यहां कर सकते हैं जांच की मांग
AajTak
कंज्यूमर्स के लिए एक अच्छी खबर है. वे अपनी बिल्डिंग की लिफ्ट से लेकर पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर तक की गुणवत्ता की जांच नेशनल टेस्टिंग हाउस से करवा सकते हैं. दरअसल यह राष्ट्रीय परीक्षण शाला अपना दायरा बढ़ा रही है. अच्छी बात यह है कि इसके द्वारा जारी की गई रिपोर्ट कानूनी रूप से वैध होगी.
उपभोक्ता अपनी जरूरतों के मुताबिक सामान खरीदता है लेकिन उसे हमेशा उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा के मापदंडों को लेकर फिक्र लगी रहती है. पीने के पानी की बोतलें हों, उर्वरक की बोरियां हों, निर्माण सामग्री हो, हाई राइज अपार्टमेंट की लिफ्ट हो या फिर इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी हो... इन्हें खरीदते समय आप अंतरराष्ट्रीय मानकों और स्टैंडर्ड का ध्यान तो रखते हैं लेकिन इसके बाद भी कई मौकों पर धोखा खा जाते हैं.
अगर ऐसा कोई उपभोक्ता है तो नेशनल टेस्टिंग हाउस (राष्ट्रीय परीक्षण शाला) उसकी मदद के लिए तैयार है. 100 साल से भी ज्यादा पुरानी भारत सरकार की यह संस्था हर तरह के स्ट्रक्चर और उत्पादों की गुणवत्ता की जांच करती है. अब नेशनल टेस्टिंग हाउस अपना दायरा बढ़ा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता उसकी सर्विस का फायदा उठा सकें. अब उपभोक्ता अपनी गाड़ियों की बैटरी की गुणवत्ता और कंपनी के दावों की जांच सीधे नेशनल टेस्ट हाउस से करवा सकता है.
जानकारी के मुताबिक एनटीएच मुंबई और कोलकाता में अपनी प्रयोगशालाएं शुरू करने जा रहा है, जहां उपभोक्ता अपनी गाड़ियों की बैटरी जांच के लिए सीधे भेज सकेंगे और रिपोर्ट के आधार पर दावा गलत पाए जाने या उत्पाद में खामियां मिलने की स्थिति में वह कंपनी को जिम्मेदारी तय कर सकते हैं. ये रिपोर्ट कानून रूप से भी वैध होंगी.
कंज्यूमर मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव निधि खरे ने आज तक से कहा कि वक्त के साथ तकनीक बदल रही है और खासकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है. ऐसे में मांगों को लेकर जो चुनौतियां सामने आएंगी उपभोक्ता उनकी सीधे जांच कर पाएंगे और इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीधे उपभोक्ताओं की मदद कर सकेगा.
जांच के लिए ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
नेशनल टेस्टिंग हाउस के महानिदेशक आलोक श्रीवास्तव ने आजतक से कहा कि उपभोक्ता सीधे हमारी वेबसाइट पर जाकर हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट के जरिए रजिस्ट्रेशन करके इलेक्ट्रिक बैटरी से लेकर पीने के पानी की बोतल या घर के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाले कंस्ट्रक्शन मैटेरियल से लेकर कुछ भी जांच के लिए सीधे भेज सकते हैं उन्होंने बताया कि रिपोर्ट उन्हें ऑनलाइन मिल जाएगी. उपभोक्ता मंत्रालय इस विभाग के काम के लिए जल्द ही एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च करने वाला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










