
इलाहाबाद HC जज के आदेश पर SC की कड़ी टिप्पणी, आपराधिक मामलों की सुनवाई से हटाने की सिफारिश
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज के आदेश को चौंकाने वाला बताते हुए उसे रद्द कर दिया. कोर्ट ने सिफारिश की कि संबंधित जज को फिलहाल आपराधिक मामलों की स्वतंत्र सुनवाई से हटाकर सीनियर जज की पीठ में बैठाया जाए. मामला 7.23 लाख रुपये की बकाया राशि से जुड़े एक आपराधिक विवाद से संबंधित था.
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज के न्यायिक प्रक्रिया के जान और विवेक पर अचरज जताते हुए उन्हें सीनियर जज की पीठ में बैठाने की सिफारिश की. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने यह भी कहा कि इस जज को फिलहाल स्वतंत्र रूप से कोई भी आपराधिक मामला सुनवाई के लिए आवंटित नहीं किया जाना चाहिए.
विवादित आदेश और सुप्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर गंभीर आपत्ति जताई, जिसमें एक आपराधिक शिकायत को यह कहते हुए रद्द करने से इनकार कर दिया गया था कि धन की वसूली के लिए दीवानी मुकदमे का उपाय प्रभावी नहीं था. आदेश को रद्द करते हुए, सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि आदेश पारित करने वाले उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को एक वरिष्ठ न्यायाधीश के साथ खंडपीठ में बैठाया जाना चाहिए. इसके अलावा, न्यायालय ने हाईकोर्ट के एकल जज पीठ के आदेश को चौंकाने वाला करार दिया और इस मामले को दूसरी पीठ के समक्ष नए सिरे से विचार के लिए हाईकोर्ट के पास वापस भेज दिया.
यह भी पढ़ें: बॉम्बे हाईकोर्ट ने ऑटो चालकों को लगाई फटकार, बाइक टैक्सियों के खिलाफ याचिका पर विचार करने से किया इनकार
न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर. महादेवन की पीठ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार द्वारा पारित एक आदेश के विरुद्ध एक विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई कर रही थी. मामला ललिता टेक्सटाइल्स द्वारा दायर आपराधिक शिकायत से जुड़ा है, जिसमें आरोप था कि अपीलकर्ता को विनिर्माण में प्रयुक्त धागा आपूर्ति किया गया था और ₹723,711 की राशि बकाया थी. बयान दर्ज होने के बाद अपीलकर्ता के विरुद्ध सम्मन जारी हुआ.
जब अपीलकर्ता हाईकोर्ट पहुंचे, तो न्यायमूर्ति कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता एक छोटी व्यावसायिक फर्म है और राशि बड़ी है. दीवानी मुकदमे में वर्षों लग सकते हैं और शिकायतकर्ता वित्तीय रूप से मुकदमा चलाने में सक्षम नहीं होगा. इसे दीवानी विवाद मानना न्याय का उपहास होगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









