
इराक में अमेरिकी दूतावास पर गिरे 6 बैलेस्टिक मिसाइल, कैंपस में भीषण आग
AajTak
इराक में अमेरिकी दूतावास कैंपस की ओर कई रॉकेट दागे गए हैं. रॉकेट दागे जाने से अमेरिकी दूतावास में फिलहाल आग लगी हुई है. इस्टर्न यूरोपियन मीडिया NEXTA की ओर से इसका वीडियो भी जारी किया गया है.
इराक में अमेरिकी दूतावास कैंपस की ओर कई रॉकेट दागे गए हैं. राकेट दागे जाने के बाद दूतावास के परिसर में आग लगी हुई है. इस्टर्न यूरोपियन मीडिया NEXTA के मुताबिक, एरबिल पर मिसाइल हमला ईरानी क्षेत्र से हुआ था. इराकी सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार की देर रात हुए इस हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है और इससे इलाके में भारी नुकसान हुआ है.
कुछ ईरानी समाचार एजेंसियों ने इस बात की पुष्टि की है कि लंबी दूरी की छह बैलिस्टिक मिसाइलें इराक के एरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर दागी गई थीं. प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, 6 फतेह-110 मिसाइलों को संभवत तब्रीज ईरान में खासाबाद बेस से एरबिल की दिशा में लॉन्च किया गया था. उधर, अमेरिकी सेना ने हमले पर तुरंत टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.
Several rockets landed near the U.S. Consulate General in #Erbil, #Iraq According to the national Iraqi news agency, so far there have been at least three explosions in the city and alarm sirens are sounding. pic.twitter.com/QjQvqUnOFi
यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलों को किसने दागा. ईरान ने पिछले सप्ताह सीरिया में एक कथित इस्राइली हवाई हमले में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दो अधिकारियों की मौत के लिए हाल के दिनों में जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी.
ये भी पढ़ें

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










