इम्यूनिटी बूस्ट करने के 8 नेचुरल तरीके, लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
AajTak
किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों सही होनी चाहिए. आइए जानते हैं कि बाडी में नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी को कैसे मजबूत किया जा सकता है.
किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों सही होनी चाहिए. आइए जानते हैं कि बाडी में नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी को कैसे मजबूत किया जा सकता है. पूरी नींद लेना- नींद और इम्यूनिटी का बहुत गहरा नाता है. पर्याप्त या अच्छी नींद ना लेने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. एक स्टडी के मुताबिक जो लोग 6 घंटे से भी कम की नींद लेते हैं उन्हें सर्दी-जुकाम होने की संभावना ज्यादा होती है. सेहतमंद रहने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें. पूरी नींद लेने से शरीर में नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी बढ़ती है. जब आप बीमार होते हैं तो आराम करने से इम्यून सिस्टम बीमारी से बेहतर तरीके से लड़ पाता है. अगर आपको जल्दी नींद नहीं आती है तो सोने से एक घंटे पहले फोन, टीवी या कंप्यूटर देखना बंद कर दें. प्लांट फूड्स ज्यादा खाना- फल, सब्जियां, नट, मेवे, और फलियां पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. ये शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे कोशिकाएं सुरक्षित रहती हैं. प्लांट फूड्स में पाए जाने वाले फाइबर आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं. इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और हानिकारक जीवाणु पाचन तंत्र के जरिए शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं. इनमें पाया जाने वाला विटामिन C आम सर्दी जुकाम को जल्दी ठीक कर देता है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












