
इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा भेजने पर महाराष्ट्र कांग्रेस में असंतोष, पृथ्वीराज चह्वाण ने मुकुल वासनिक को सूबे से भेजने की मांग की
AajTak
कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है. इसे लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस में नाराजगी है. कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मुकुल वासनिक को महाराष्ट्र से मैदान में उतारना चाहिए था.
कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) को महाराष्ट्र से राज्यसभा का कैंडिडेट बनाया है. इमरान की उम्मीदवारी से महाराष्ट्र कांग्रेस में असंतोष व्याप्त हो गया है. पार्टी के नेता पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavhan) ने इस फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इमरान की बजाय मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) को महाराष्ट्र से चुनाव लड़ाया जाना चाहिए था.
पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मैंने मुकुल वासनिक को महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजे जाने का अनुरोध किया था. लेकिन राजस्थान से चुनाव लड़ाया जा रहा है. कांग्रेस लीडरशिप को चाहिए कि वह मुकुल वासनिक को महाराष्ट्र और इमरान प्रतापगढ़ी को राजस्थान से चुनाव लडाए, क्योंकि मुकुल वासनिक महाराष्ट्र के नेता हैं,
एजेंसी के मुताबिक पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि अभी भी वक्त है कि मुकुल वासनिक राजस्थान से और इमरान प्रतापगढ़ी महाराष्ट्र से अपना नॉमिनेशन वापस ले लें. चव्हाण ने दावा किया कि मैंने तो हाईकमान से इस बदलाव के लिए अनुरोध किया है. दरअसल, 31 मई (आज) नामांकन दाखिल करने की आखिरी डेट है.
नगमा का छलका था दर्द
कांग्रेस के साथ लंबे समय से जुड़ी रहीं पूर्व अभिनेत्री नगमा ने राज्यसभा बर्थ में जगह न मिलने पर अपना दुख जाहिर किया था. नगमा ने कहा है कि 2003-04 में मैं पार्टी से तब जुड़ी जब हम सत्ता में नहीं थे, तब सोनिया गांधी ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से वादा किया था कि मुझे राज्यसभा के लिए भेजा जाएगा. तब से लेकर अब तक 18 साल गुजर गए लेकिन वो समय नहीं आया है. इधर इमरान प्रतापगढ़ी राज्यसभा चले गए. क्या मैं कम काबिल हूं?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










