
इमरान खान चाहते तो पहली पत्नी से तलाक के बाद अरबपति होते, बोले पाकिस्तानी सूचना मंत्री
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर एक नेता ने आरोप लगाया है कि वो अपना घर चलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता से 50 लाख रुपये प्रति महीना लेते थे. अब पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने इस आरोप को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि सरकार वजीहुद्दीन अहमद के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगी.
पाकिस्तान के केंद्रीय सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री इमरान खान को पैसों का लालच होता तो वो अपनी पहली पत्नी और ब्रिटिश मूल की जेमिमा गोल्डस्मिथ से तलाक के बाद अरबपति होते. इमरान खान पर उनकी ही पार्टी के पूर्व नेता रिटायर्ड जस्टिस वजीहुद्दीन अहमद ने आरोप लगाया था वो अपने घरेलू खर्चों के लिए पार्टी नेताओं से फंडिंग करवाते हैं. उनका आरोप था कि पार्टी से अब अलग हो चुके नेता जहांगीर खान तरीन इमरान खान के घरेलू खर्चों के लिए हर महीने 50 लाख रुपए देते थे. उनके संगीन आरोपों पर सख्त रुख अपनाते हुए इमरान खान सरकार ने रिटायर्ड जस्टिस पर मानहानि का मुकदमा दायर करने की घोषणा की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











