
इमरान खान के पैर में अभी भी फंसा है गोली का टुकड़ा, अस्पताल से सामने आई पहली तस्वीर
AajTak
गोली लगने के बाद इमरान खान अभी पाकिस्तान के लाहौर स्थित शौकत खानम अस्पताल में भर्ती हैं. गुरुवार को उनके टांग की सर्जरी कर गोली निकाली गई. लेकिन गोली का कुछ टुकड़ा उनकी टांग में फंस गया है.
गोली लगने के बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की हालत स्थिर बनी हुई है. लेकिन इमरान खान के समर्थकों के लिए जो परेशान करने वाली खबर है वो ये है कि गोली का टुकड़ा उनकी टांग में फंस गया है. डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.
70 साल के इमरान खान को गुरुवार को पाकिस्तान स्थित पंजाब में रैली के दौरान एक शख्स ने गोली मार दी थी. गोली लगने के बाद इमरान खान को लाहौर के शौकत खानम अस्पताल में जाया गया जहां ऑपरेशन कर टांग में फंसी गोली निकाली गई लेकिन गोली के कुछ टुकड़े उनके पैर की हड्डी में फंस गए हैं.
लाहौर में शौकत खानम अस्पताल के बाहर इमरान खान के पूर्व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ फैसल सुल्तान ने ऑपरेशन के बाद कहा कि उनकी हालत स्थिर है. डॉ फैसल सुल्तान ने कहा कि एक्स रे रिपोर्ट और स्कैन के अनुसार उनकी टांग में गोलियों के टुकड़े हैं. उन्होंने कहा कि उनके टिबिया शीन (tibia shin) हड्डी में गोली का एक टुकड़ा फंसा हुआ है. टिबिया शीन पैर की सामने वाली हड्डी को कहते हैं. डॉक्टर अभी इमरान खान की हालत और सुधरने का इंतजार कर रहे हैं. ताकि इलाज प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके.
इस बीच शौकत खानम अस्पताल में भर्ती इमरान खान की तस्वीरें आई है. इमरान खान अस्पताल में भर्ती दिख रहे हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








