
इमरान खान की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, 'चोर-चोर की नारेबाजी'-ईशनिंदा में FIR
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. यह मामला पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी का है.
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, कभी भी इमरान खान की गिरफ्तारी हो सकती है. पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी के मामले में इमरान खान समेत 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. सत्ताधारी पार्टी पीएमएल-एन के समर्थकों का कहना है कि मदीना में जो कुछ हुआ, वो इमरान खान की पार्टी के इशारे पर हुआ है.
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह की तरफ से मीडिया रिपोर्टस में कहा गया है कि पूर्व पीएम इमरान खान को मदीना में नारेबाजी केस में गिरफ्तार किया जाएगा. बता दें कि इसी सप्ताह सऊदी के मदीना में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए गए थे. आरोप है कि पूर्व पीएम इमरान खान के इशारे पर ये नारेबाजी की गई है.
इमरान समेत इन लोगों पर केस
गौरतलब है कि बीती शनिवार रात पाकिस्तान के फैसलाबाद में केस दर्ज कराया गया था. इसमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व पीएम इमरान खान, उनकी सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी और पूर्व पीएम शाहबाज गुल के पूर्व सलाहकार शेख रशीद, नेशनल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी, लंदन में इमरान खान के करीबी सहयोगी अनिल मुसरत और साहिबजादा जहांगीर समेत 150 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.
एफआईआर में यह लिखाया गया
फैसलाबाद में रहने वाले नईम भट्टी ने कहा कि मदीना में नारेबाजी कर पैगंबर की मस्जिद को अपवित्र किया गया. गुंडागर्दी की गई और मुसलमानों की भावनाओं को आहत किया गया है. प्राथमिकी के अनुसार, मदीना में Masjid-e-Nabvi में पीएम शहबाज शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल को निशाना बनाने के उद्देश्य से पूर्व पीएम इमरान खान के 100 से ज्यादा समर्थकों को पाकिस्तान और ब्रिटेन से सऊदी अरब भेजा गया था. खान और पीटीआई के अन्य नेताओं ने इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं. फैसलाबाद पुलिस ने कहा था कि नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मामले में पुलिस ने पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य अपने धर्म या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










